‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है…!’ पीएम मोदी के बयान पर ये क्या बोल गए चिदंबरम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तीखा पलटवार किया है. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई.
‘जंगल से खत्म, दिमागों में अभी बाकी..!’ लाल किले से किस नक्सल की बात कर रहे थे पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से नक्सलवाद की बदलती चुनौती को लेकर देश को आगाह किया. उन्होंने कहा कि जंगलों में हिंसक नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन इसकी विचारधारा फैलाने वाले 'दिमागी नक्सल' अब भी सक्रिय हैं.
बिहार में होनी वाली है 50,000 पुलिस कर्मियों की बहाली, जानिए क्या है प्लान?
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कई अहम उपलब्धियां गिनाईं. हत्या और डकैती के मामलों में कमी के साथ राज्य को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त बताया गया है.
अमित शाह को मिली एक और फतह: 1 करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जानिए कौन है मिसिर बेसरा?
झारखंड में सुरक्षा बलों ने ₹1 करोड़ के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में माओवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है.
भाजपा के शासन में नक्सलवाद के पांच दशकों का अंत हुआ- गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हो चुका है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से देश के लिए बड़ी चुनौती बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 को पूरी तरह खत्म हो गया.
बंदूक के डर से बाहर निकला बस्तर, अब देश का ‘विकास मॉडल’ बनेगा- अमित शाह
छत्तीसगढ़ के बस्तर को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है. जगदलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के डर से पूरी तरह बाहर निकल चुका है और आने वाले समय में यहां विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर में जनहित केंद्र का किया उद्घाटन, सीएम साय भी रहे मौजूद
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार गांव में 'शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा' का उद्घाटन किया. यह जनहित केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल शिविर के परिसर में बनाया गया है.
नक्सलवाद के अंत के बाद सुकमा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय; बोले- पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ से खत्म हुआ नक्सलवाद
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा दौरे के दौरान कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की उनकी यह पहली यात्रा होना उनके लिए गर्व की बात है.
‘देश में तिरुपति से पशुपतिनाथ तक अब नक्सलवाद समाप्त’, अमित शाह बोले- हमारी सरकार के बिना ये संभव नहीं था
नक्सलवाद के खात्मे पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का महत्वपूर्ण बयान आया. शाह बोले - रेड कॉरिडोर को अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. तिरुपति से पशुपतिनाथ तक नक्सलवाद समाप्त हुआ.
‘वामपंथी विचारधारा देश में अपना आधार खो चुकी’, गृह मंत्री अमित शाह बोले- लोग इनका एजेंडा समझ गए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- आज देश में वामपंथी विचारधारा अपना आधार खो चुकी है. लोग अब वामपंथी सोच से दूर होते जा रहे हैं. इसी वजह से वामपंथी नेता और संगठन परेशान हैं और अलग-अलग बहाने बना रहे हैं.





