वीडियो ग्रैब-पीटीआई
Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों की तलाश में पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है. इसको लेकर सोमवार सुबह कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है.
बता दें कि इससे पहले कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था जिसमें गोला-बारूद, हथियारों और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था.
पुलवामा मुठभेड़ में ताजा अपडेट सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, निहामा इलाके के जिस घर में आतंकी फंसे हैं, वहां आग लगी हुई है. मुठभेड़ चल रही है. एजेंसी ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…