Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pulwama Encounter: निहामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी है मुठभेड़, जिस घर में फंसे आतंकी वहां लगी आग, Video

इससे पहले कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था और भारी मात्रा में गोला-बारूद, हथियार आदि बरामद किए थे.

Pulwama Nihama Encounter continues between terrorists and security forces

वीडियो ग्रैब-पीटीआई

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों की तलाश में पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है. इसको लेकर सोमवार सुबह कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है.

बता दें कि इससे पहले कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था जिसमें गोला-बारूद, हथियारों और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था.

जिस घर में फंसे आतंकी, उसमें लगी आग

पुलवामा मुठभेड़ में ताजा अपडेट सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, निहामा इलाके के जिस घर में आतंकी फंसे हैं, वहां आग लगी हुई है. मुठभेड़ चल रही है. एजेंसी ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital