गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म मामला को दबाने के लिए ₹5 करोड़ की रिश्त का आरोप लगा है
Gurpreet Kaur NHRC Case: पंजाब/ तनु: पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) को लेकर लगाए गए कथित रिश्वत के आरोपों ने नया मोड़ ले लिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार से जांच रिपोर्ट तलब की है. आरोप है कि दुष्कर्म के एक मामले को दबाने या रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत की मांग की गई थी. ये आरोप पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रणजीत सिंह की शिकायत में लगाए गए हैं.
NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो के मुताबिक, आयोग को मिली शिकायत में मुख्यमंत्री की पत्नी पर मामले को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सौंपने को कहा है.
NHRC ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेजी है. आयोग का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी मामले में प्रभाव डालने के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है. फिलहाल आयोग पंजाब सरकार की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
इन आरोपों के सामने आने के बाद डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रणजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजे जाने की जानकारी सामने आई है. आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देने को कहा गया है. जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. इस पूरे विवाद में राजनीतिक पहलू भी चर्चा में हैं, क्योंकि रणजीत सिंह को कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा का रिश्तेदार बताया जाता है.
ये भी पढ़ें: ‘ABCD हमने सिखाई…’ जयंत चौधरी ने अखिलेश की लगाई क्लास, चवन्नी वाले बयान पर भड़के RLD अध्यक्ष
हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि 5 करोड़ रुपये की रिश्वत और दुष्कर्म मामले को प्रभावित करने से जुड़े आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं. NHRC ने किसी को दोषी नहीं ठहराया है, बल्कि पंजाब सरकार से तथ्यों की जांच और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. अब निगाहें इसी रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे साफ होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे मामले की दिशा क्या रहती है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…