देश

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर, सितारे बने मसीहा, मदद के लिए आए आगे

Punjab Flood: पंजाब इन दिनों बाढ़ की भीषण मार झेल रहा है. ब्यास, सतलुज, रावी और घग्गर नदियों के उफान से दो दर्जन से ज्यादा जिलों में पानी भर गया है. हजारों लोग बेघर हो चुके हैं, खेत-खलिहान तबाह हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. ऐसे मुश्किल वक्त में फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां मसीहा बनकर सामने आई हैं.

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं. उन्होंने इसे दान नहीं, सेवा बताया और कहा कि संकट के समय मदद करना उनका फर्ज है. उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि यह आपदा जल्द ही खत्म होगी.

सलमान खान की फाउंडेशन ने भेजीं नावें

सलमान खान की संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ ने राहत कार्यों के लिए 5 नावें भेजीं हैं. आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली ने फिरोजपुर में इन नावों को प्रशासन को सौंपा. इनमें से दो नावें बॉर्डर इलाके में तैनात की गई हैं और बाकी राज्यभर में रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल हो रही हैं. बाली ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद सलमान की फाउंडेशन कई सीमावर्ती गांवों को गोद लेकर उनका विकास करेगी.

हरभजन सिंह ने दान कीं 10 नावें

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बचाव कार्यों को तेज़ करने के लिए 10 नावें दान की हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से और सहायता की मांग की और लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और मदद करें. हरभजन ने राहत कार्यों में जुटे संगठनों का आभार भी जताया.

एमी विर्क बनाएंगे 200 घर

पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 200 घरों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है. उन्होंने अपनी फिल्म ‘निक्का जैलदार 4’ की रिलीज टाल दी ताकि पूरा ध्यान राहत कार्यों पर दिया जा सके.

सतिंदर सरताज का राशन वितरण अभियान

अभिनेता सतिंदर सरताज अजनाला, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे इलाकों में राशन, पशु चारा और अन्य जरूरी सामान बांट रहे हैं. उनका यह कदम ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है.

दिलजीत दोसांझ की दीर्घकालिक योजना

दिलजीत दोसांझ ने माझा क्षेत्र के 10 गांवों को गोद लिया है. उनकी टीम सौर ऊर्जा और जरूरी आपूर्ति के साथ पुनर्वास कार्यों में जुटी है. यह एक दीर्घकालिक योजना है जो प्रभावित परिवारों को स्थायी राहत देगी.

सोनू सूद का भावुक संदेश

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर लोगों से दान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पंजाब मेरी आत्मा है. हम पंजाबी हैं, हार नहीं मानते. उनकी बहन मालविका सूद ने राहत सामग्री वितरण की जिम्मेदारी संभाली है.

शहनाज गिल ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू

पंजाब की बेटी शहनाज गिल ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. उन्होंने मुंबई से चार गाड़ियों में राहत सामग्री भेजी हैं जिसमें खाने-पीने का सामान, दवाइयां और जरूरी चीजें शामिल हैं.

मीका सिंह ने जारी किया वीडियो

पॉपुलर सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से मदद की अपील की है. उन्होंने एक एनजीओ की जानकारी दी जो लुधियाना और गुरदासपुर में राहत सामग्री पहुंचा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी मदद कर सकता है वह जरूर आगे आए.

रणवीर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘Prayer for Punjab’ लिखकर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने लोगों से संवेदनशीलता दिखाने और मदद करने की अपील की.

गुरु रंधावा राहत अभियान में शामिल

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी इस राहत अभियान में शामिल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से दान देने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है.

राज कुंद्रा का बड़ा ऐलान

शिल्पा शेट्टी के पति और फिल्म निर्माता राज कुंद्रा ने अपनी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दान करने का ऐलान किया है.

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand : उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटने से भारी तबाही, सीएम धामी ने दी जानकारी

इन सितारों की पहल ने साबित कर दिया है कि जब संकट आता है तो इंसानियत सबसे ऊपर होती है. पंजाब के लोग इन प्रयासों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं और देशभर से मदद की अपील कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

5 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

12 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

14 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

18 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

20 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

28 minutes ago