पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में रक्तदान करते लोग
Punjab Haryana High Court Blood Donation Camp: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रांगण में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में मानवता की मिसाल देखने को मिली. बता दें इस विशेष शिविर के दौरान कुल 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. इस पावन अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और HBCH&RC के निदेशक डॉ. आशिष गुलिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
वहीं मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिश्रा ने खुद भी रक्तदान कर इस नेक काम की शुरुआत की और समाज के अन्य लोगों को भी जीवन रक्षक अभियान में आगे आने के लिए प्रेरित किया.
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा HBCH&RC पंजाब, PGIMER चंडीगढ़, GMSH-16 और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), पंचकुला के संयुक्त तत्वावधान में इस विशाल शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में उच्च न्यायालय के कई सम्मानित न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जहां हर किसी में जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
इस अवसर पर बोलते हुए HBCH&RC के निदेशक डॉ. आशिष गुलिया ने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि वह 18 वर्ष की आयु से ही नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रक्रिया है. यह समाज सेवा और किसी मासूम का जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है.
डॉ. आशिष गुलिया ने कैंसर के इलाज में रक्त की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर से जूझ रहे मरीजों की सर्जरी और कीमोथेरेपी के दौरान अक्सर बड़ी मात्रा में रक्त और प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है. ऐसे में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान ही इन गंभीर मरीजों की जान बचा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और स्वैच्छिक रक्तदान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में कहां रुकेंगे पुतिन-जिनपिंग? किस होटल में ठहरेंगे विदेशी मेहमान, ये रहा BRICS 2026 का पूरा शेड्यूल
निदेशक डॉ. गुलिया ने आम जनता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो लोग इस महादान का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे HBCH&RC, न्यू चंडीगढ़ जाकर भी आसानी से रक्तदान कर सकते हैं. दान की गई रक्त की हर एक यूनिट अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसी जरूरतमंद मरीज के लिए नया जीवन साबित हो सकती है. इस पहल की पूरे चंडीगढ़ और न्यायिक हलकों में जमकर सराहना हो रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने संपर्क से काम…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज कोई अटका हुआ कानूनी…