प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर के राज्य असम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने असम भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि असम भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी सहयोगियों से बातचीत की. पार्टी का जनता से जुड़ाव और गहरा करने तथा उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करने के तरीकों पर चर्चा की.
उन्होंने कहा कि आज गुवाहाटी के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक नया टर्मिनल मिला है. यह नया टर्मिनल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा. तकनीकी नवाचार पर जोर देने के साथ-साथ प्रकृति और परिवहन से जुड़ाव स्थापित करना भी अत्यंत सराहनीय है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया गया. उनका आदर्श जीवन और असम की प्रगति में उनका अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को विकास से वंचित करके कांग्रेस सरकार ने एक ऐसा पाप किया है जिससे देश की सुरक्षा को गहरा नुकसान पहुंचा है. पिछले 10-11 वर्षों में हमारे प्रयासों से यह सुनिश्चित हुआ है कि असम के संसाधनों का उपयोग केवल वहां की जनता के हित में ही हो.
उन्होंने कहा कि आज असम पूरे उत्तर-पूर्वी भारत के विकास और पर्यटन का एक नया प्रवेश द्वार बन गया है. वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली गंगा विलास क्रूज ने उत्तर-पूर्वी भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर दिया है. पीएम मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. यह नया टर्मिनल असम की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक विकास और वैश्विक संपर्क को नई गति देगा.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग से पूरे असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट में कनेक्टिविटी, कॉमर्स और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.“
ये भी पढ़ें- ‘युवा उद्यमी बनाएंगे न्यू इंडिया’, सिंधिया बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली विकास की परिभाषा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…
Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…