देश

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM M0di on Pushkar Singh Dhami Birthday: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नेतृत्व और काम करने की शैली की जमकर तारीफ की है. 16 सितंबर 2026 को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर कर सीएम धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और देवभूमि के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया.

पीएम मोदी का खास संदेश(Pushkar Singh Dhami Birthday)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की ढेरों बधाई. वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं. गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण वाकई सराहनीय है. ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

प्रधानमंत्री के विजन को देवभूमि में आगे बढ़ा रहे हैं धामी

राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी के इस संदेश को काफी अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिसे सीएम धामी धरातल पर उतारने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें- किस्त न देने पर पार की दरिंदगी की हदें! युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन निकाला खून

दिग्गजों ने भी पीएम मोदी के सुर में सुर मिलाया

पीएम मोदी के बधाई संदेश के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी सीएम धामी को शुभकामनाएं दीं. सभी नेताओं ने माना कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन और धामी के युवा नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत का एक सशक्त उदाहरण बन रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

21 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

23 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago