उत्तर प्रदेश

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

Jalaun Police Constable Viral Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से पुलिस महकमे को पूरी तरह शर्मसार करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. दरअसल उरई कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त उरई नगर इलाके में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का शराब के अत्यधिक नशे में धुत होकर सड़क पर गिरते-पड़ते और लड़खड़ाते हुए चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है.

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान पर खाकी वर्दी की ऐसी दुर्दशा देखकर स्थानीय लोग और नेटिजंस यूपी पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर तीखे सवाल खड़े कर रहे हैं.

नशे ‘टल्ली’ सिपाही का हाई-वोल्टेज ड्रामा(Jalaun Police Constable Viral Video)

घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मुख्य उरई नगर इलाके की है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने पूरी खाकी वर्दी पहन रखी है, लेकिन वह शराब के नशे में इस कदर धुत है कि उसे सीधे खड़े होने या एक कदम चलने तक की सुध नहीं है. वह कभी सड़क किनारे गिरता दिखाई देता है तो कभी खंभे और गाड़ियों का सहारा लेकर संभलने की नाकाम कोशिश करता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्मनाक फुटेज

सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मी की यह हालत देखकर राहगीर और स्थानीय दुकानदार हैरान रह गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

वीडियो के वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. आम जनता का कहना है कि जब कानून के रखवाले ही सरेआम शराब पीकर सड़कों पर तमाशा बनाएंगे, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा?

उठ रहे पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल

इस वायरल वीडियो (Jalaun Police Constable Viral Video) ने एक बार फिर पुलिस महकमे में अनुशासन और वर्दी की मर्यादा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है. वर्दी किसी भी पुलिसकर्मी के लिए उसके दायित्व, जिम्मेदारी और सम्मान का प्रतीक होती है. लेकिन सार्वजनिक रूप से शराब पीकर वर्दी की गरिमा को धूल-धूसरित करने वाले इस सिपाही की हरकत ने पूरे जालौन पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें- किस्त न देने पर पार की दरिंदगी की हदें! युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन निकाला खून

आरोपी सिपाही की पहचान शुरू

सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड होने और मीडिया में मामला गरमाने के बाद जालौन पुलिस के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. उरई कोतवाली और जिला पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया है. सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित सिपाही की पहचान की जा रही है कि वह उरई कोतवाली में तैनात है या किसी अन्य ड्यूटी पर तैनात था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago