कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की शानदार प्रगति की तारीफ की और विश्वास जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में कतर के सहयोग को दोहराया.
शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने कहा, “जैसा कि हमने सभी क्षेत्रों में भारत की शानदार प्रगति देखी है, हमें विश्वास है कि आने वाले दशकों में भारतीय अर्थव्यवस्था फलती-फूलती रहेगी.” उन्होंने आगे कहा, “हमारे ऐतिहासिक संबंधों और हमारे साझा हितों के आधार पर हम विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते करते हैं, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी सहयोग हमारी भविष्य की रणनीतियों का एक अनिवार्य हिस्सा होगा.”
अल थानी ने उन्हें दिए गए आदरपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया तथा भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने के लिए कतर की प्रतिबद्धता की दोबारा पुष्टि की. अल थानी ने कहा, “मैं दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्थन देने और उन्हें मजबूत बनाने की अपनी इच्छा को दोहराना चाहूंगा. मैं आपके गर्मजोशी भरे आतिथ्य और सम्मान के लिए आपका धन्यवाद करता हूं.”
सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत किया. उन्होंने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया. अल थानी भारत दूसरी बार राजकीय यात्रा पर आए थे.
राष्ट्रपति ने उनका स्वागत करते हुए कहा था कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने हैं. उन्होंने कहा, “हमें इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप के क्षेत्रों में अपने सहयोग को व्यापक बनाने के लिए दोनों देशों की संबंधित शक्तियों का लाभ उठाना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: दो साल में भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 83.7 अरब डॉलर पर पहुंचा, CEPA को पूरे हुए 3 साल
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…