Dharamvir Gandhi On Raghav Chadha
Dharamvir Gandhi On Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के झगड़े के बीच अब कांग्रेस सांसद की एंट्री हो गई है. पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जब वो पटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद थे तो राघव चड्ढा ने एक चिट्ठी दी, जिसे वो उसे फाड़कर उनके मुंह पर फेंक दिया.
राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने 2 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के उपनेता पद से हटा दिया. AAP ने राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्ठी देकर चड्ढा को पार्टी के कोटे से टाइम नहीं देने की मांग की है. जिसके बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर आप नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाये.
कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने एक निजी सोशल मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने राघव चड्ढा की चिट्ठी को फाड़कर उनके मुंह पर फेंक दिया और गेट आउट बोलकर उन्हें कभी बात नहीं करने की नसीहत दी.
राघव चड्ढा पर AAP नेताओं ने कंप्रोमाइज होने का आरोप लगाया है. आप नेताओं का कहना है कि उन्होंने पार्टी के मुद्दों को न उठाते हुए गैरजरूरी चीजों को उठाया है. जिसपर राघव ने 5 अप्रैल को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह एक छोटा ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है.
पॉडकास्ट में बात करते हुए डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि साल 2014 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मैं पहला लेक्चर देने वाला था. उसी समय पंजाब भवन में राघव चड्ढा मेरे से मिलने आए. वो अपने साथ एक चिट्ठी भी लाए थे. उन्होंने मुझे चिट्ठी देकर कहा कि आपको कल ये बोलना है. जिसपर मैंने कहा कि मुझे पता है कि मुझे क्या बोलना है.
गांधी ने आगे बताया,
इसके बाद राघव चड्ढा फिर चिट्ठी देते हुए बोले कि आपको यहीं बोलना है. तो मैने कहा हू आर यू. मैं 45 सालों से यहां हूं. साल 1975 में जेल गया, 1970 से मैं यहां घूम रहा हूं और तुम मुझे बताओगे कि मुझे क्या बोलना है.
जिसपर राघव चड्ढा ने कहा कि आप पार्टी के नेशनल लीडर हो. नेशनल स्पोक्सपर्सन हो. तो मैंने कहा कि लाओ चिट्ठी पकड़ाओ मैं देखता हूं कि तुम मुझे क्या कह रहे हो बोलने के लिए.
सांसद धर्मवीर गांधी ने बताया कि उस चिट्ठी में चारों मुद्दे दिल्ली के थे. जिसमें दिल्ली में बिजली और पानी के मुद्दे मुख्य थे. यह देखते हुए मेरा पारा चढ़ गया. मैंने कहा कि मेरी बात सुन, मैं पहले गाजा पट्टी पर बोलूंगा क्योंकि वहां ज्यादा जुल्म हुआ है. फिर मैं उत्तर प्रदेश के बदायूं रेप केस पर बोलूंगा, फिर पंजाब के कर्जे, नशा और खेती पर बोलूंगा. जिसके बाद तुम्हारी एक मांग मैं संसद में बोल दूंगा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर घुसी कार, गुलदस्ता रख फरार चालक
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच तल्खियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. राघव चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी कर कहा है कि पंजाब मेरा घर है, मेरी मिट्टी और आत्मा है. मेरे लिए पंजाब एक विषय नहीं है. उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…