देश

‘बस एक साल में गिरेगी मोदी सरकार..’, क्या है राहुल गांधी के दावे का आधार? BJP ने बताया साजिश

Rahul Gandhi Modi government: भारतीय राजनीति में एक बार फिर बयानों का तूफान आ गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा राजनीतिक दावा किया है. कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘भविष्यवाणी’ की है कि देश और दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अगले ‘एक ही साल’ के भीतर गिर जाएगी. इस बैठक में सभी अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद थे. राहुल के इस दावे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और बीजेपी ने इस पर कड़ा पलटवार किया है.

Rahul Gandhi में बताया क्यों गिरेगी मोदी सरकार?

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा आयोजित इस बैठक में राहुल गांधी ने सरकार की विदाई की मुख्य वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक हालात बिल्कुल ठीक नहीं हैं. वहीं, देश के भीतर भी महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असंतोष को लेकर आम जनता में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. राहुल का स्पष्ट मानना है कि यही बदलती हुई परिस्थितियां भारत की राजनीति पर बहुत जल्द एक बड़ा असर डालेंगी, जिससे मौजूदा सरकार की विदाई का रास्ता साफ हो जाएगा.

‘मुस्लिम’ शब्द पर राहुल की दो-टूक (Rahul Gandhi latest news)

बैठक के दौरान जब कुछ नेताओं ने यह सुझाव दिया कि ‘मुस्लिम’ शब्द की जगह सिर्फ ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, तो राहुल गांधी ने इससे साफ असहमति जताई. उन्होंने दो-टूक लहजे में कहा कि किसी भी बात से डरने की जरूरत नहीं है. देश में जिस भी वर्ग (हिंदू, मुस्लिम, दलित, सिख, ईसाई, बौद्ध या जैन) के साथ अन्याय हो रहा है, कांग्रेस को उसके साथ खुलकर खड़ा होना चाहिए. वहीं, कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से शिकायत भी की कि कांग्रेस के बाकी बड़े नेता अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर खुलकर बोलने से कतराते हैं, उन्हें भी आपकी (राहुल) तरह मुखर होना चाहिए.

इमरान मसूद की ‘नैरेटिव’ बदलने की सलाह

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने एक अहम मुद्दा उठाया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी को इस ‘नैरेटिव’ को बदलना होगा कि मुस्लिम समाज सिर्फ बीजेपी को हराने के लिए वोट करता है. उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को समुदाय के बीच जाकर अपने किए गए विकास कार्यों को गिनाना चाहिए और उसी के दम पर समर्थन मांगना चाहिए, ताकि बीजेपी ‘बहुसंख्यक ध्रुवीकरण’ की राजनीति न कर सके.

ये भी पढ़ें: बच्चों की पॉकेट मनी बचाने का स्मार्ट तरीका, जानें 5 बैंकों के जबरदस्त प्लान?

बीजेपी का कड़ा पलटवार (Sambit Patra Target Rahul Gandhi)

राहुल गांधी के इस दावे के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयान को पूरी तरह से ‘देशविरोधी’ करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं. पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विपक्ष केवल जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago