खेल

कभी जूते और किराए के नहीं थे पैसे, आज ट्रैक पर तूफान बन रच दिया इतिहास; जानिए नए ‘उड़न सिख’ गुरिंदरवीर की पूरी कहानी

Gurinderveer Singh National Record: भारत को अपना नया ‘उड़न सिख’ मिल गया है. राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप के दूसरे दिन पुरुषों की 100 मीटर रेस में जो कुछ भी हुआ, उसने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया है. पंजाब के सनसनीखेज धावक गुरिंदरवीर सिंह ने ट्रैक पर बिजली जैसी रफ्तार दिखाते हुए महज 10.09 सेकंड में दौड़ पूरी कर एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस अविश्वसनीय टाइमिंग के साथ गुरिंदरवीर 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन में एशिया का दूसरा सबसे तेज समय भी दर्ज किया है.

दो बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड

शुक्रवार को मैदान पर गुरिंदरवीर सिंह और ओडिशा के अनिमेष कुजूर के बीच ‘भारत का सबसे तेज इंसान’ बनने की जो जंग देखने को मिली, उसे एथलेटिक्स प्रेमी सालों तक याद रखेंगे. रेस से पहले अनिमेष कुजूर (10.18 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड के साथ) जीत के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे.

लेकिन ड्रामा तो सेमीफाइनल में शुरू हुआ. पहली सेमीफाइनल हीट में गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड का समय निकालकर अनिमेष का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस बात को अभी पांच मिनट भी नहीं बीते थे कि दूसरी सेमीफाइनल हीट में अनिमेष कुजूर ने पलक झपकते ही 10.15 सेकंड की टाइमिंग के साथ अपना रिकॉर्ड वापस छीन लिया. यानी कुछ ही मिनटों के भीतर भारत का नेशनल रिकॉर्ड दो बार टूटा और बना.

दो फीट की दूरी से जीती बाजी

असली पिक्चर अभी बाकी थी. जब दोनों धावक फाइनल मुकाबले के लिए ट्रैक पर उतरे, तो माहौल में जबरदस्त तनाव था. लेकिन बंदूक की आवाज होते ही गुरिंदरवीर ने वह कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. उन्होंने फाइनल रेस को सिर्फ 10.09 सेकंड में खत्म कर अनिमेष को सीधे 0.11 सेकंड से पछाड़ दिया. जब गुरिंदरवीर ने फिनिशिंग लाइन पार की, तो वह अनिमेष से करीब दो फीट आगे थे. इस रेस में रिलायंस फाउंडेशन के प्रणव गुरव 10.29 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही गुरिंदरवीर ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के लिए तय किए गए 10.16 सेकंड के क्वालीफाइंग मार्क को भी आसानी से पार कर लिया है. अब पूरे एशिया में इस सीजन में उनसे आगे सिर्फ जापान के फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकंड) हैं.

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट की रिंग में वापसी: दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को फटकारा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में खेलने की दी हरी झंडी

कभी जूते खरीदने के नहीं थे पैसे

गुरिंदरवीर की यह कामयाबी जितनी चमकीली है, उनका सफर उतना ही कांटों भरा रहा है. दो साल पहले दिए गए अपने एक इंटरव्यू को याद करते हुए गुरिंदरवीर ने बताया था कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास आगे बढ़ने के साधन नहीं थे.

उन्होंने भावुक होते हुए कहा था, “जब मुझे अच्छे रनिंग शूज या फूड सप्लीमेंट्स की जरूरत होती थी, तो मेरे कोच साहब अपनी जेब से पैसे लगाकर मुझे वो चीजें दिलाते थे. यहां तक कि जब मेरे पास प्रतियोगिताओं में जाने के लिए बस या ट्रेन के पैसे नहीं होते थे, तब मेरे गांव और समुदाय के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके मेरी मदद की थी.”

आज उन्हीं लोगों की दुआओं और गुरिंदरवीर की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है कि पूरा देश उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी पर गर्व कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

38 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago