देश

’36 केस दर्ज किए लेकिन…’ केरल चुनाव प्रचार में गरजे राहुल गांधी, CPM और BJP दोनों पर साधा निशाना

केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Vidhan Sabha Election 2026) को लेकर राज्य में सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को कन्नूर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने राज्य की सत्ताधारी वाम मोर्चा सरकार और भाजपा दोनों पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि केरल में असली लड़ाई विचारधाराओं की है एक तरफ कांग्रेस और यूडीएफ की सोच है, तो दूसरी तरफ वाम मोर्चा की.

CPM को बताया ‘वामपंथी नहीं’

राहुल गांधी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी अब वामपंथी नहीं रही. उनके मुताबिक, CPM अब ‘अति दक्षिणपंथी’ की तरह काम कर रही है और कॉरपोरेट से पैसा लेने वाली पार्टी बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ (LDF) सरकार अपने मूल विचारों से भटक चुकी है.

भाजपा और वाम मोर्चा पर गठजोड़ का आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि पहली बार केरल में भाजपा और वाम मोर्चा के बीच अप्रत्यक्ष गठबंधन देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि राज्य में एलडीएफ की सरकार बनी रहे, क्योंकि इससे उन्हें फायदा होता है.

सबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल

रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नेरंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब देश के अन्य हिस्सों में जाते हैं तो मंदिर और धर्म की बात करते हैं, लेकिन केरल आने पर सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) के मुद्दे पर चुप रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई नहीं की गई.

अदाणी का नाम लेकर भाजपा पर हमला

राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी का जिक्र करते हुए भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अदाणी भाजपा की “वित्तीय संरचना” का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि विदेशों में अदाणी के खिलाफ चल रहे मामलों का असर भाजपा और प्रधानमंत्री पर भी पड़ता है.


ये भी पढ़ें: मेलोनी का ट्रंप को ‘नो’! इटली ने अमेरिका के लिए बंद किए अपने दरवाजे; क्या अकेले पड़ गए डोनाल्ड ट्रंप?


अपने ऊपर दर्ज मामलों का जिक्र

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ 36 केस दर्ज किए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने विरोधियों को डराने और दबाने की कोशिश करती है, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

17 seconds ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

4 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

38 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

38 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

42 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

57 minutes ago