देश

हाथों में हथकड़ी और सरकार विरोधी नारों से गरमाई दिल्ली की सियासत, पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

Congress Protest PM Residence: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस, केंद्र सरकार से बेहद नाराज दिख रही है. आज मंगलवार को कांग्रेसी नेताओं ने पीएम आवास तक मार्च निकाला. यह मार्च कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पीएम मोदी के आवास तक निकाला गया. जब मार्च पीएम आवास के पास पहुंची तो लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहीं धरने पर बैठ गए. कांग्रेस का यह धरना फिलहाल जारी है.

कांग्रेसी नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता हाथों में हथकड़ी पहनकर अपना विरोध जताते नजर आए.

CJP ने कल निकाला था मार्च

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मुख्य मांग भी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही है. सीजेपी का कहना है कि NEET परीक्षा पेपर लीक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान ही हैं. इसलिए उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. पेपर लीक होने की वजह से छात्रों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई छात्र इसकी वजह से आत्महत्या तक कर लिये.

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद हैं. ये सभी नेता प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है.

राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने का विरोध किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि कल युवाओं, छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम पीएम मोदी के घर तक मार्च निकाल रहे हैं इसकी जिम्मेदारी ना तो सरकार लेना चाहती है और ना ही संसद में बहस करना चाहती है.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिये.

छात्रों पर हुए हमले के विरोध में है मार्च

वहीं पुलिस के द्वारा हिरासत में लिये जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर बेरहमी से हमला किया. इसके विरोध में हम पीएम आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया. युवाओं-छात्रों पर हुए इस हमले पर ना तो गृहमंत्री कोई बयान दे रहे और ना ही पीएम मोदी कुछ बोल रहे.

ये भी पढ़ें- भारी हंगामे के बीच MP में पास हुआ UCC बिल, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद बना देश का चौथा राज्य

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की. कांग्रेस के नेता लोक कल्याण मार्ग पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago