देश

दीपावली और छठ से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लोग बड़े शहरों से अपने घर जा रहे हैं. इस बीच रेलवे की व्यवस्था जांचने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या पहले से कहीं अधिक है. दिवाली से पहले लगभग डेढ़ लाख यात्री ट्रेन से अपने घरों की ओर जा रहे हैं. लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं और सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं.

उन्होंने स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के इस व्यस्त समय में हर कर्मचारी चौबीसों घंटे यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर है. मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर यात्री सुरक्षित और सुखद यात्रा करते हुए अपने परिवार तक पहुंचे.

यात्रियों से किया संवाद

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया गया कि रेलवे स्टेशनों पर भारी अव्यवस्था और भीड़ के कारण यात्रियों को कठिनाई हो रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी वैष्णव ने साफ कहा कि ऐसे वीडियो पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं. सभी स्टेशनों पर व्यवस्था सुचारू है और यात्रियों से अनुरोध है कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

रेल मंत्री ने आनंद विहार स्टेशन पर बने मिनी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, जहां से सीसीटीवी के माध्यम से प्लेटफॉर्म और यात्री गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और यात्रियों से भी सीधे संवाद किया.

स्टेशन पर मौजूद लोगों के साथ मंत्री वैष्णव ने फोटो भी खिंचवाईं. बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि रेलवे ने इस बार खास इंतजाम किए हैं. स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं ताकि यात्री आराम से अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकें.


ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली पर देशवासियों को दिया शुभकामना संदेश


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago