Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

rail minister ashwini vaishnaw

त्योहारों के इस खास मौसम में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए खास तैयारी की है. रेलवे ने 1 से 19 अक्टूबर के बीच 3,960 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है.

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लोग बड़े शहरों से अपने घर जा रहे हैं. इस बीच रेलवे की व्यवस्था जांचने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे.

रेल मंत्रालय के अनुसार, भारत से दुनिया भर में डिजाइन, डेवलप और डिलीवर की योजना के तहत देश के रेल उत्पादों का निर्यात बढ़ रहा है. इसके तहत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा को मेट्रो कोच और यूके, सऊदी अरब, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया को बोगियां भेजी गईं.

पिछले एक दशक में रेल दुर्घटनाओं में लगभग 80 प्रतिशत की कमी के बारे में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को आशा जताई कि अगले छह वर्षों के भीतर भारत के रेल नेटवर्क में 'कवच' ट्रेन सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह से लागू हो जाएगी.

रेल मंत्री ने राज्यसभा ने बताया कि भारत ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच (अंडर फ्रेम ) निर्यात कर रहा है. उन्‍होंने बताया कि मेट्रो रेल के अंडर फ़्रेम का निर्यात ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, सऊदी अरब, फ्रांस आदि देशों को भी हो रहा है.

रेल मंत्रालय के कामकाज पर बहस का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि 2005-06 में जब आरजेडी सुप्रीमो लालू मंत्री थे, तब 698 दुर्घटनाएं और पटरी से उतरने की घटनाएं हुई थीं.

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज बनाने की योजना है. इस ब्रिज में 100-100 मीटर के दो स्पैन हैं और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाला) पर नाडियाड के पास लॉन्च किया जाएगा.

ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. बोर्ड ने बताया कि शुरुआती जांच में सिग्नल में कुछ गड़बड़ी की समस्या सामने आई है.