देश

त्योहारी सीजन में विशेष इंतजाम, रेलवे ने चलाईं 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने कहा- दिन रात लगे हैं 12 लाख से ज्यादा रेल कर्मी

त्योहारों के इस खास मौसम में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए खास तैयारी की है. रेलवे ने 1 से 19 अक्टूबर के बीच 3,960 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है. रेल मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट को कोट करते हुए बताया कि इस त्योहारी सीजन में 12 लाख से अधिक रेलकर्मी दिन-रात प्रयासरत हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा सके.

इसके अलवा रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया और त्योहारों के दौरान यात्री यातायात की समीक्षा की. उन्होंने 24×7 काम कर रहे रेलवे स्टाफ की सराहना की और उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं.

पिछले साल के मुकाबले 4,287 ट्रेनें अधिक चलाई

त्योहारों के इस मौसम में रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले 4,287 ट्रेनें अधिक चलाई हैं. साल 2024 में इस अवधि में 7,724 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार यह संख्या बढ़ाकर 12,011 कर दी गई है. दीवाली और छठ में करीब 8,051 और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना है.

इस विशेष रेल संचालन में उत्तरी रेलवे ने 1,919 ट्रेनें, मध्य रेलवे ने 1,998 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे ने 1,501 ट्रेनें चलाई हैं. इनके अलावा अन्य जोन जैसे ईस्ट सेंट्रल रेलवे (1,217 ट्रेनें) और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (1,217 ट्रेनें) ने भी यात्री भार को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं.

16 से 19 अक्टूबर के बीच 15.17 लाख यात्रियों ने सफर किया

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पीने के पानी की व्यवस्था, साफ शौचालय और ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी जैसे इंतजाम किए हैं. दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों (नई दिल्ली, दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और शकूरबस्ती) से 16 से 19 अक्टूबर के बीच 15.17 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले साल की तुलना में 1.51 लाख अधिक है.

अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों दौरा भी किया और यात्रियों से सीधा संवाद कर रेलवे की व्यवस्था पर उनका फीडबैक लिया. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी-मुक्त सफर देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है. देशभर में 12 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं ताकि यात्रियों को त्योहारों के इस खास समय में कोई असुविधा न हो.


ये भी पढ़ें: सुरक्षा और विकास के दोहरे दृष्टिकोण से भारत की आंतरिक सुरक्षा में बड़ा बदलाव- PM मोदी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago