देश

‘अस्थिरता के मुहाने पर खड़ी है दुनिया…’; 110 देशों के सामने पीएम मोदी ने जताई चिंता; रायसीना डायलॉग में क्या कहा?

PM Modi In Raisina Dialogue 2026: पीएम मोदी ने गुरुवार शाम भारत के प्रतिष्ठित भू-राजनीतिक मंच ‘रायसीना डायलॉग’ के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया. 110 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक संघर्षों की ओर इशारा करते हुए एक बेहद गंभीर संदेश दिया. उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान समय में दुनिया जिस अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, उससे निपटने के लिए भारत और यूरोप जैसे लोकतांत्रिक साझेदारों का एक साथ आना समय की मांग है.

दुनिया के सामने चुनौतियों का पहाड़- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, “आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के मुहाने पर खड़ी है. यूक्रेन से लेकर वेस्ट एशिया (इजरायल-ईरान युद्ध) तक संघर्ष बना हुआ है.” प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरा मिडिल ईस्ट बारूद के ढेर पर बैठा है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि इन संघर्षों का असर केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है.

भारत-यूरोप संबंधों का ‘सुनहरा दौर’

पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब की मौजूदगी में भारत और यूरोप के बीच बढ़ते सामरिक महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, “हम भारत-यूरोप संबंधों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं. भारत और फिनलैंड का सहयोग आज की बदलती दुनिया को मजबूती दे रहा है.”

इससे पहले, हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति स्टब के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया. पीएम ने राष्ट्रपति स्टब का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे विजनरी लीडर का रायसीना डायलॉग में चीफ गेस्ट बनना भारत के लिए सम्मान की बात है.

‘संस्कार’ से ही निकलेगा समाधान

इस साल रायसीना डायलॉग की थीम ‘संस्कार – दावा, समायोजन, उन्नति’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विवादों के बीच भी किस तरह तालमेल (Accommodation) बिठाकर आगे बढ़ा जा सकता है, भारत इसका उदाहरण पेश कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह तीन दिवसीय मंथन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य और वैश्विक शांति के लिए नए रास्ते खोलेगा.

  • सम्मेलन में 110 देशों के 2,700 से अधिक दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं.
  • वैश्विक शक्ति संतुलन, साइबर सुरक्षा, क्लाइमेट चेंज और ‘टेक्नोपोलर’ दुनिया की चुनौतियों पर चर्चा
  • भारत ने एक बार फिर खुद को ‘विश्व मित्र’ और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज के रूप में पेश किया है, जो युद्ध नहीं बल्कि संवाद के जरिए समाधान का पक्षधर है

ये भी पढ़ें: क्या गर्म तासीर वाला तिल का तेल गर्मियों में सही है? जानें नियम

पीएम के इस संबोधन ने रायसीना डायलॉग के मंच से एक स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत वैश्विक अस्थिरता के बीच एक स्थिर शक्ति के रूप में खड़ा है. फिनलैंड के साथ हुए समझौते और यूरोप के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी इस बात का प्रमाण है कि भारत अब अंतरराष्ट्रीय विमर्श (Narrative) तय करने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

13 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

32 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

44 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago