सोनम रघुवंशी के पिता के साथ दिखा राज कुशवाहा.
इंदौर के ट्रैवल कारोबारी राजा रघुवंशी का शव जब शिलांग से लाया जा रहा था, उस दिन कथित हत्या का आरोपी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) इंदौर में हीं मौजूद था. इस वीडियो में तो वो सोनम रघुवंशी के पिता को सहारा देता दिख रहा है .
अंदाज़ा लगाइए कि ये शख्स (Raj Kushwaha) अगर वाकई राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल है तो ये कितना शातिर और ख़तरनाक है. वीडियो में इसकी मासूमियत देखकर कोई अंदाज़ा लगा सकता है कि इसने एक शख्स की ज़िंदगी ख़त्म कर दी…एक मां का बेटा छीन लिया. एक बाप के बुढ़ापे की लाठी को बेसहारा कर दिया. इस शख्स को देखकर तो यही लगता है कि इसे अपने किए पर न तो पछतावा है और न हीं कोई अफसोस.
राजा रघुवंशी की हत्या की ये खौफनाक कहानी जिसने सुनी वो सन्न रह गया क्योंकि कोई कैसे सोच सकता है कि कोई नई नवेली दुल्हन हनीमून पर अपना ही सुहाग उजाड़ लेगी. क्या लड़की के पिता के टुकड़ों पर पलने वाला शख्स उसकी ज़िंदगी में इतनी अहमियत रखता है कि उसको पाने के लिए वो अपने पति को हमेशा-हमेशा के लिए रास्ते से हटा देगी .
सवाल दर्जनों हैं और जवाब पुलिस तलाश रही है. इस बीच पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने‘ऑपरेशन हनीमून’शुरू किया है. मेघालय पुलिस के मुताबिक तीन आरोपियों ने राजा को पकड़ा और विक्की नाम के एक आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. लेकिन, सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई. इसके बाद सोनम इंदौर पहुंची, जहां उसने राज कुशवाहा से संपर्क किया. इसके बाद सोनम उत्तर प्रदेश पहुंची. सोनम ने हनीमून के दौरान की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी, जिससे किसी पर कोई शक हो. लेकिन, मौका-ए-वारदात से मिली हत्यारे आकाश की जैकेट ने जांच की राह को काफी आसान बना दिया. दरअसल, ये जैकेट सोनम ने ही आकाश को दी थी, जिस पर खून के धब्बे के निशान भी मिले हैं. राजा पर आरोपी विशाल ने पहला वार किया था. इसके बाद और दूसरे आरोपियों ने हमले किए थे.
यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया था ‘ऑपरेशन हनीमून’
पुलिस का कहना है कि गुवाहाटी पुलिस स्टेशन के पास से इस हत्याकांड में शामिल हथियार भी बरामद हुआ है. वहीं, आरोपी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) की मां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका बेटा निर्दोष है. वो इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता है. साथ ही बहन ने भी अपने भाई के निर्दोष होने की बात कही है. कहा कि मेरा भाई निर्दोष है. वो भला सोनम के साथ मिलकर ऐसा क्यों करेगा.
उधर, सोनम के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को भी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) की बहन ने सिरे से खारिज कर दिया. कहा कि मेरा भाई तो सोनम को दी-दी की कहकर बुलाता था. ऐसी स्थिति में आप यह कैसे कह सकते हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. क़त्ल की इस सनसनीखेज़ वारदात के राज़ तो कई हैं . सवाल भी दर्जनों हैं . इन सब का जवाब पुलिस तलाश रही है . कुछ के जवाब मिल भी चुके हैं और कुछ का आना बाकी है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…