देश

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम भजनलाल

Rajasthan government schemes: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का 20 अगस्त से आगाज होगा. सत्र की तैयारियों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

भजनलाल शर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा अहम है. गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर शेयर करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.

विकास और जन-कल्याण से जुड़े मामलों पर चर्चा

वहीं, विधानसभा सत्र को लेकर राजस्थान सरकार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, ‘संविधान और विधायी प्रक्रियाओं के अनुसार, विधानसभा का सत्र नियमित अंतराल पर बुलाया जाना चाहिए. इन सत्रों के दौरान राजस्थान के विकास और जन-कल्याण से जुड़े मामलों पर चर्चा होती है, सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी जाती है और जनता के हित में बिल पेश करके उन्हें पारित किया जाता है.’

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू करने का प्रस्ताव है. इस मानसून सत्र में राजस्थान की जनता के हित में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अच्छे कामों को बढ़ाया जाएगा.

सरकार पिछले कई सालों से सराहनीय काम कर रही

उधर, मंत्री जोराराम कुमावत ने सरकार के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले कई सालों से सराहनीय काम कर रही है. सरकार समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है जिनसे सबसे वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिले.

उन्होंने कहा कि,

किसानों को मजबूत बनाने, महिलाओं को सशक्त करने, युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कई पहल शुरू की गई हैं कि गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचें. सरकार ने ‘राइजिंग राजस्थान’ पहल भी शुरू की है, जो राज्य के विकास में योगदान दे रही है और साथ ही निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रही है.

यह भी पढ़ें-कोयला क्षेत्र में सरकार का बड़ा फोकस, निजी निवेश बढ़ाने के लिए तेज हुए सुधार

-भारत एक्सप्रेस 

आईएएनएस

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

41 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago