देश

यो तो गजब हो गया, राजस्थान में बीजेपी के दो उम्मीदवारों को मिले सिर्फ 1-1 वोट, पत्नी ने भी दे दिया धोखा?

Rajasthan Municipal Elections: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका में वार्ड संख्या-13 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद चुनाव लड़े. लेकिन नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे. उन्हें सिर्फ एक वोट मिला. इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय राशिद खान को 195 वोट मिले.

बीजेपी उम्मीदवार के खाते में एक वोट

धौलपुर जिले की सैपऊ नगरपालिका के वार्ड संख्या-19 से बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण कोली मैदान में थे. लेकिन उनके खाते में भी सिर्फ एक वोट आया. यहां निर्दलीय अजय कुमार ने 108 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि राजेश कुमार 69 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

कैलाशचंद ने क्या बताया?

कैलाशचंद ने बताया कि वे वार्ड संख्या-12 के मतदाता हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया. इसी वजह से वे खुद अपने लिए वोट नहीं डाल पाए. उन्होंने कहा कि उन्हें जो एक वोट मिला है, वह उस वार्ड के किसी मतदाता ने दिया.

लक्ष्मण कोली के मामले में चर्चा रही कि उनके परिवार के सदस्य भी उसी वार्ड के मतदाता हैं. हालांकि, मतदान गोपनीय होता है, इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि परिवार ने उन्हें वोट नहीं दिया.

ये भी पढ़ें-BSP में कलह के बीच किसको होगा ज्यादा फायदा? राहुल-अखिलेश का चलेगा PDA दांव या कोई और मारेगा बाजी?

राजस्थान में हाल ही में 309 शहरी निकायों में चुनाव हुए थे. 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए मतदान हुआ. सोमवार को आए नतीजों में परबतसर नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि बीजेपी को 12 वार्ड मिले. कैलाशचंद और लक्ष्मण कोली का सिर्फ एक वोट पाना स्थानीय राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. खासकर इसलिए कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार है और फिर भी उनके उम्मीदवारों को इतना कम समर्थन मिला.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

6 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

19 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

46 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

52 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago