देश

45 डिग्री पारा… लू के थपेड़े और सड़क पर ड्यूटी; राजस्थान पुलिस के जवानों को मिला ‘ORS का सुरक्षा कवच’

Jaipur: राजस्थान में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के बीच जहां आमजन बेहाल हैं, वहीं सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे हालात में राज्य पुलिस मुख्यालय की पहल जवानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है.

भीषण गर्मी को देखते हुए डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने संवेदनशील कदम उठाते हुए कांस्टेबल्स के स्वास्थ्य सुरक्षा पर फोकस किया है. इसके तहत पूरे प्रदेश में 5 लाख ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) पैकेट्स वितरित किए जाएंगे, ताकि ड्यूटी के दौरान डिहाइड्रेशन और लू से बचाव हो सके.

इस अभियान को रोटरी क्लब मुंबई के सहयोग से गति मिली है, वहीं प्रवासी राजस्थानी आशीष पोद्दार ने भी अहम योगदान दिया है. पूरी योजना का संचालन डीआईजी ट्रेनिंग शरद चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है.

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर्स तक राहत सामग्री का वितरण

राज्य के 12 पुलिस ट्रेनिंग सेंटर्स और 4 बाहरी ट्रेनिंग सेंटर्स तक यह राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी. रेंज आईजी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कांस्टेबल तक ORS पहुंचे. प्रत्येक जवान को 10 पैकेट्स दिए जाएंगे, जिससे वे भीषण गर्मी में खुद को हाइड्रेट रख सकें.

सोमवार को पहली खेप के रूप में 90 हजार पैकेट्स राजस्थान पुलिस अकादमी में पहुंच चुके हैं, जबकि मंगलवार को दूसरी खेप भी आने वाली है. अगले 5 से 7 दिनों में और सप्लाई के साथ इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा.

प्रदेश में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने और लू के थपेड़ों के बीच ड्यूटी निभा रहे जवानों के लिए यह पहल ‘राहत की ठंडी फुहार’ साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी की भविष्यवाणी हुई हकीकत… बिहार ने कैसे खोला बंगाल में बीजेपी के लिए विजय का दरवाजा, छह मुद्दे बने निर्णायक मोड़

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

3 minutes ago

युवक ने सवाल पूछा तो मंत्री जी ने जड़ दिया थप्पड़? AAP ने दर्ज कराई FIR

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP…

16 minutes ago

7 अक्टूबर की दरिंदगी का हिसाब! नोआ अर्गमनी को बाइक पर अगवा कर भागने वाला हमास आतंकी गाजा में ढेर

इजरायली सेना ने गाजा के नुसेरात में बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अक्टूबर हमले के…

53 minutes ago

आंवले से बदली किस्मत! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल की मिसाल है प्रतापगढ़

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो…

1 hour ago