Bharat Express DD Free Dish

Jaipur News

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम की 6 महीने की प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर गार्डन में शव दफनाया.

Jaipur Unique Temple News: क्या आप जानते हैं जयपुर में एक ऐसे गणपति हैं जो एक साल के अंदर कुंवारों के सिर पर सेहरा सजवा देते हैं? जानिए मोती डूंगरी मंदिर का अनोखा चमत्कार.

जयपुर नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बवाल. भट्टा बस्ती के C और D ब्लॉक के वोटरों को गलत वार्ड 147 में जोड़ा गया. लोगों ने शिकायत कर दी वोट बहिष्कार की चेतावनी.

जयपुर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व की धूम रहेगी. 5 सितंबर को श्री गोविंददेवजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी. जिला प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं.

RAJASTHAN LAW AND ORDER MEETING: राजस्थान में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

भारतीय युवा कांग्रेस ने रुक्मानंद स्वामी को राष्ट्रीय संयोजक (Pre-NOB) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

Jaipur House Dispute: जयपुर के चौड़ा रास्ता इलाके में मकान की बिक्री को लेकर विवाद गहरा गया है. स्थानीय निवासियों ने 'डिस्टर्ब एरिया' कानून का उल्लंघन बताने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और रजिस्ट्री रद्द करने की मांग की है.

राजस्थान हाईकोर्ट के सभी 39 जज जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान 25 विशेष पीठों के जरिए सुनवाई करेंगे. जोधपुर पीठ के मामले वीसी से सुने जाएंगे.

जयपुर के आमेर में सब्जियों की आड़ में की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा हुआ है. पुलिस ने खेत से 3,347 पौधे (481 किलो से ज्यादा) जब्त किए हैं. आरोपी किसान फरार है.

Jaipur foreign nationals deportation: जयपुर में एफआरआरओ और एफआरओ की संयुक्त कार्रवाई में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहे 9 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया. प्रशासन ने मकान मालिकों, होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को विदेशी मेहमानों का सी-फॉर्म भरने और दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.