देश

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: एक तय…! बाकी 2 से कौन जाएगा दिल्ली? लिस्ट में 3 बड़े नाम

Rajasthan Rajya Sabha election 2026: जयपुर/राजीव तिवारी: राजस्थान की सियासत का पारा एक बार फिर उफान पर है. जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली तक हलचल और गुप्त बैठकों का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस सांसद नीरज डांगी, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल पूरा हो रहा है. विधानसभा के संख्या बल को देखें तो 3 में से 1 सीट कांग्रेस और 2 सीटें बीजेपी के खाते में पक्की मानी जा रही हैं.

अब सबसे बड़ा और ‘मिलियन डॉलर’ सवाल यह है कि आखिर बीजेपी इस बार राजस्थान से किन दो चेहरों को ‘दिल्ली दरबार’ (राज्यसभा) भेजेगी? इसमें भी एक नाम तो करीब-करीब तय है. अब BJP के पास बचे एक सीट को लेकर माथापच्ची हो रही है.

क्या है BJP का प्लान? (BJP candidate list Rajasthan For Rajya Sabha)

बीजेपी आलाकमान के सामने चुनौती सिर्फ 2 उम्मीदवार तय करने की नहीं है. पार्टी एक ऐसा बड़ा राजनीतिक और सामाजिक ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेलना चाहती है, जिसका सीधा असर आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर पड़े. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व इस बार जातीय समीकरण, संगठनात्मक अनुभव और चुनावी प्रभाव की कसौटी पर ही उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन करेगा.

पहला नाम: क्या रवनीत सिंह बिट्टू होंगे रिपीट?

बीजेपी की तरफ से सबसे मजबूत और पहला नाम केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का माना जा रहा है. केंद्र सरकार में उनकी अहम भूमिका और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी उपयोगिता को देखते हुए पूरी संभावना है कि पार्टी उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा में रिपीट कर दे.

दूसरी सीट का ‘रण’: राठौड़, पूनिया और अलका में महामुकाबला

असली पेंच दूसरी सीट पर फंसा है, जहां राजस्थान बीजेपी के कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

राजेंद्र राठौड़: राजस्थान बीजेपी के सबसे कद्दावर चेहरों में से एक. 7 बार विधायक रहे राठौड़ का संगठन और सरकार, दोनों में तगड़ा अनुभव है. हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को दिल्ली आलाकमान बेहद ‘सकारात्मक’ नजरिए से देख रहा है.

सतीश पूनिया: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम भी रेस में काफी आगे है. संगठन में लंबे समय तक पसीना बहाने और फिलहाल हरियाणा बीजेपी के प्रभारी होने के नाते पार्टी में उनकी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है.

अलका गुर्जर: इसी बीच ‘सरप्राइज पैकेज’ के तौर पर बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर का नाम भी तेजी से उभर रहा है. ‘ओबीसी महिला चेहरे’ के तौर पर उनकी पहचान और दिल्ली संगठन में उनकी सक्रियता उन्हें एक बेहद गंभीर दावेदार बनाती है.

ये भी पढ़ें: 4 राज्य, 12 ठिकाने: भारत के भीतर पाकिस्तान पर NIA का तगड़ा प्रहार; देखें छापों की पूरी लिस्ट

प्रदेश संगठन की तैयारी पूरी (BJP Rajasthan Rajya Sabha election Plan)

राजनीतिक जानकारों का साफ मानना है कि बीजेपी ऐसा चेहरा चुनेगी जो सिर्फ राज्यसभा की कुर्सी तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाले चुनावों में विपक्ष को पछाड़ने के लिए एक बड़ा हथियार बने. राज्यसभा चुनाव की इस सरगर्मी के बीच प्रदेश सदस्य मदन राठौड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अब बस इंतजार है तो ‘दिल्ली’ से आने वाली उस फाइनल लिस्ट का, जो किसी का राज्याभिषेक करेगी और किसी का पत्ता काटेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

17 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

17 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

46 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago