Bharat Express DD Free Dish

4 राज्य, 12 ठिकाने: भारत के भीतर पाकिस्तान पर NIA का तगड़ा प्रहार; देखें छापों की पूरी लिस्ट

NIA raids On terror network: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. पाकिस्तान से जुड़े जसवीर चौधरी के ड्रोन हथियार तस्करी और IED मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली और पंजाब को दहलाने की साजिश थी.

NIA raids On terror network

NIA raids On terror network: भारत के दुश्मनों और एंटी-नेशनल एलिमेंट्स (देश विरोधी तत्वों) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब तक का सबसे बड़ा और आक्रामक ‘क्रैकडाउन’ कर दिया है. गुरुवार को यूपी, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र के 12 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पड़ी NIA की रेड ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़कर रख दी है.

यह कार्रवाई कोई रूटीन चेकिंग नहीं है, बल्कि उस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश है जिसके तहत सीमा पार से ड्रोन के जरिए भारत में IED और हथियारों की बारिश करवाई जा रही थी.

क्या था पाकिस्तान का प्लान?

जांच एजेंसियों के रडार पर पाकिस्तान से जुड़ा ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारतीय मददगारों का खौफनाक मॉड्यूल है. खुफिया इनपुट से खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते हाई-टेक ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियारों, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की बड़ी खेप भारत पहुंचा रहा था.

मकसद बहुत साफ और भयानक था पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और सिलसिलेवार विस्फोटों को अंजाम देकर भारी जान-माल का नुकसान करना.

4 राज्य, 12 ठिकाने

गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिलते ही NIA ने केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक ‘सुपर-स्ट्राइक’ प्लान की. इस एक साथ हुई कार्रवाई में स्लीपर सेल और संदिग्धों को भागने तक का मौका नहीं मिला. छापेमारी के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है.

  • उत्तर प्रदेश: 5 ठिकानों पर छापेमारी (NIA search In UP)
  • महाराष्ट्र: 3 ठिकानों पर तगड़ा एक्शन (NIA search In Maharastra)
  • राजस्थान और बिहार: 2-2 ठिकानों पर घेराबंदी (NIA search In Rajsthan Bihar)

ये भी पढ़ें: ‘सत्ता छोड़ी है राजनीति नहीं’, सिद्धारमैया की नाराजगी अब DK शिवकुमार के सामने असली चुनौती; क्या करेगी कांग्रेस?

फोरेंसिक जांच में खुलेंगे और बड़े राज

छापेमारी के दौरान NIA की टीमों ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण (स्मार्टफोन, लैपटॉप) और अन्य अहम सुराग जब्त किए हैं. अब इन इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फोरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस ड्रोन तस्करी नेटवर्क के तार देश में और किन-किन सफेदपोशों या गैंगस्टर्स से जुड़े हैं. NIA के इस ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन ने साफ कर दिया है कि देश के खिलाफ रची जा रही किसी भी साजिश को अब उसके अंजाम तक पहुंचने से पहले ही कुचल दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read