रिपोर्ट – नेमिष अग्रवाल
Rajnandgaon conversion case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव नाम के जिले से एक धर्मांतरण का मामला सामने आया है, शहर से लगे ग्राम धर्मापुर में एक व्यक्ति पर चर्च नुमा आश्रम संचालित करने का आरोप लगा है. जहां पर नाबालिग बच्चों को रखने और धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों का बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी डेविड चाको के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
कौन है आरोपी?
मामले की गहराई को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. जिसमें डेविड चाको नाम के व्यक्ति पर नाबालिग बच्चों को रखने और धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप लगे हैं. इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले(Rajnandgaon conversion) को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है.
व्यापक नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद
प्रारंभिक जांच में सैकड़ों व्यक्तियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिनकी भूमिका की विधिवत जांच की जा रही है. जांच के दौरान महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त किए गए हैं, जिनमें लैपटॉप, टैबलेट, आई-पैड और मोबाइल फोन शामिल हैं. इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्राप्त डिजिटल दस्तावेज, डेटा और प्रेजेंटेशन सामग्री के माध्यम से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘काशी को बदनाम कर रही कांग्रेस और…’, मणिकर्णिका घाट विवाद पर क्या बोल गए योगी?
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आरोपी डेविड चाको के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी. शिकायत में आश्रम नुमा चर्च संचालन, नाबालिग बच्चों को रखने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए थे. बता दें कि राजनांदगाँव में हुए इस बड़े मामले ने न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती उत्पन्न की है, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक मुद्दा भी बन गया है. वहीं पुलिस की कार्रवाइयाँ और आने वाले दिनों में इस मामले की आगे की जांच समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…