सुरेश दिवाकर/रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ट्यूशन सेंटर में पढ़ने गई कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने ही भरोसा शर्मनाक हरकत को अंजाम दे दिया है. ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर बंद कमरे में जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.हालांकि लड़की जैसे तैसे अपने आप को बचाने में सफल रही। लड़की के घर वालों ने थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है. वहीं मामले को दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक,पीड़ित छात्रा रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी. आरोप है कि ट्यूशन संचालक ने उसे अलग कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा. किसी तरह छात्रा वहां से निकलकर घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई, बेटी की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, छात्रा का बयान लिया जा रहा है और मेडिकल व काउंसलिंग की प्रक्रिया भी कराई जा रही है.
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
वहीं इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है इसमें एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ की गई थी जैसे ही इस घटना की सूचना मिली उसमे एक पॉक्सो और SC-ST का मुकदमा कायम किया गया है जिसके बाद अध्यापक को अभिरक्षा में ले लिया गया है और विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है.
ट्यूशन सेंटरों में सुरक्षा पर उठे सवाल
यह घटना शिक्षा के मंदिर में भरोसे के कत्ल को दिखाती है. छात्राएं अब छेड़छाड़ के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार जरूर कर लिया. लेकिन सवाल उठता है कि ट्यूशन सेंटरों में सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. अभिभावक अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. लोग आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…