देश

‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र से मजबूत हुई अर्थव्यवस्था, राजनाथ सिंह ने सराहा पीएम मोदी का नेतृत्व

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आर्थिक प्रगति की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह भारत की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 सालों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,

“ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी और चौथी तिमाही में यह रफ्तार बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई. यह भारत की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 सालों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है.”

पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा

इस दौरान, रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास के साथ-साथ स्थिरता, आत्मविश्वास, टिकाऊपन और विश्वसनीयता को भी आगे बढ़ाया है. राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता पर उनका ध्यान और अभूतपूर्व वैश्विक चुनौतियों के बीच देश को सही दिशा देने की उनकी क्षमता ने भारत को एक आत्मविश्वासी, मजबूत और दुनिया भर में सम्मान पाने वाली आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है.” राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ रहा है, विकास की यह शानदार कहानी नए अवसर पैदा कर रही है और 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को मजबूत कर रही है.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताई प्रसन्नता

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर प्रसन्नता जताई. अमित शाह ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए दूरदर्शी आर्थिक सुधार देश में आर्थिक समृद्धि को निरंतर गति दे रहे हैं, जिससे भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है. ऐसे समय में जब विश्व आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, भारत की 7.7 प्रतिशत की विकास दर और सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए उसका प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले 12 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था ने कितनी मजबूती हासिल की है. चाहे महामारी का दौर हो या युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियां, मोदी जी की दूरदर्शी नीतियां ही देश को हर संकट से सुरक्षित रूप से पार ले जा रही हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘छोटा इलाका, फिर भी हुआ बड़ा विकास’, दमन दौरे पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत; भावुक हुए स्थानीय लोग

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…

5 minutes ago

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…

7 minutes ago

‘कर्ज के तले लगा दी जिंदगी की बाजी!’ गनीमत…यूपी पुलिस ने टाइम पर पहुंच बचाई युवक की जान

Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…

31 minutes ago

सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पंचकूला, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंजाब के दो कुख्यात बदमाश घायल

Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…

32 minutes ago

विरोध प्रदर्शनों से ठप हुआ कनॉट प्लेस का व्यापार! वकीलों और व्यापारियों ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…

44 minutes ago