Bihar News: पटना में शुक्रवार रात हालात बेहद तनावपूर्ण रहे. पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन समर्थक छात्रों की भीड़ ने कैंपस को घेर लिया. रातभर पुलिस ने दबाव बनाए रखा, मगर छात्रों के विरोध के चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी.
विवाद की जड़
यह मामला सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. दरअसल, पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा है. इसी विवाद ने अब पुलिस केस का रूप ले लिया है.
वायरल वीडियो से नया मोड़
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें खान सर का सुरक्षाकर्मी गोली चलाते दिख रहा है. फुटेज मिलते ही पुलिस ने तुरंत KGS कोचिंग पर दबिश दी और उनके दो गार्डों को हिरासत में लिया. दोनों के हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.
पहले हुई थी दूसरी गिरफ्तारी
शुरुआत में इस फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन नए वीडियो ने केस की दिशा बदल दी और अब पुलिस की नजर सीधे खान सर पर टिक गई है.
विवाद की शुरुआत
27 मई को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद दोनों संस्थानों ने सबसे ज्यादा चयन का दावा किया. सम्मान समारोह और पोस्टर-बैनर लगाने की होड़ में आरोप लगा कि खान सर के स्टाफ ने विरोधी कोचिंग के बोर्ड पर अपना बैनर चिपका दिया. इसके बाद तनाव बढ़ता गया और 2-3 जून की रात दोनों पक्षों में जमकर तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग हुई.
ये भी पढ़ें-देशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी
आगे क्या होगा?
अब सवाल यही है कि छात्रों के भारी विरोध के बीच पुलिस खान सर को कब तक गिरफ्तार कर पाएगी. साथ ही यह भी देखना होगा कि पटना के शिक्षा जगत में शुरू हुई यह वर्चस्व की लड़ाई आखिर कब शांत होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
