देश

राजनाथ सिंह ने विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब, कहा- ‘भारत ने किसी के दबाव में नहीं रोका ऑपरेशन सिंदूर’

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम कि भारत ने किसी दबाव में आकर ऑपरेशन को रोका, इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि यह सरासर गलत है कि भारत ने किसी बाहरी दबाव के चलते सैन्य कार्रवाई रोकी.

राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया बयान (Rajnath Singh)

राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने वे सभी लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिए थे, जो इस ऑपरेशन के तहत तय किए गए थे.

रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य युद्ध छेड़ना नहीं, बल्कि पाकिस्तान में पल रहे उन आतंकी कैंपों को नष्ट करना था, जिन्हें वर्षों से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था. हमारी सेनाओं ने केवल उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया, जो सीधे तौर पर भारत में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे.”

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की एक अहम एयरफील्ड पर किया हमला

रक्षा मंत्री ने बताया कि 10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की एक अहम एयरफील्ड पर निर्णायक हमला किया. इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हार मानते हुए भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) से संपर्क कर कार्रवाई रोकने की अपील की.

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट में 100+ आतंकियों का सफाया, सेना को मिली खुली छूट

पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया (Rajnath Singh)

राजनाथ सिंह ने कहा, “पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया और कहा, ‘अब रोकिए.’ इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संवाद हुआ और हमने यह तय किया कि ऑपरेशन को रोक दिया जाएगा, लेकिन यह ऑपरेशन समाप्त नहीं होगा.”उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से दोबारा कोई हरकत हुई, तो ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा.

पाकिस्तान की यह पराजय उसके मनोबल की हार थी

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की यह पराजय केवल सैन्य रूप से नहीं, बल्कि उसके मनोबल की भी हार थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों के अद्वितीय शौर्य को 140 करोड़ देशवासियों ने देखा और गर्व महसूस किया. रक्षा मंत्री ने कहा, ”मैंने खुद अपनी आंखों से देखा कि हमारे सैनिकों का मनोबल बुलंदी पर था. वे न केवल भारतीय सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि हमारे स्वाभिमान की भी रक्षा कर रहे हैं.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

54 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

1 hour ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

1 hour ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

1 hour ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

1 hour ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

2 hours ago