देश

राजनाथ सिंह ने की तुलसी गबार्ड से मुलाकात, खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने अमेरिकी धरती पर भारतीय हितों के खिलाफ सक्रिय खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता को उठाया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को हुई इस बैठक में मंत्री ने खालिस्तानी संगठन एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) की भारत विरोधी गतिविधियों पर चर्चा की. एसएफजे को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करने के कारण देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है.

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भारत ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए अमेरिकी प्रशासन से इस गैरकानूनी संगठन के खिलाफ सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया.

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय चर्चा की, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना था. बैठक में दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई.

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, “नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिलकर खुशी हुई. हमने रक्षा और सूचना साझाकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसका लक्ष्य भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करना है.”

तुलसी गबार्ड, जो भारत की अपनी ढाई दिन की यात्रा पर आई थीं, ने एक दिन पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की. डोभाल और गबार्ड के बीच बैठक में मुख्य रूप से खुफिया जानकारी साझा करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) एक अमेरिकी संगठन है जो भारत से अलग ‘खालिस्तान’ राज्य की स्थापना की वकालत करता है. इसकी स्थापना 2007 में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की थी. भारत सरकार ने 2019 में इस संगठन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंध लगा दिया था, और इसे आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाला संगठन घोषित किया गया.


इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की ‘सकारात्मक टिप्पणियों’ से ड्रैगन हुआ खुश, कहा- दोनों देशों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

13 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

49 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago