देश

राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा भारी, विपक्ष की ताकत घटी, जानिए किसे फायदा और किसे नुकसान

Rajya Sabha Election 2026: सोमवार को बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने विपक्ष को करारी शिकस्त दी. बीजेपी और उसके सहयोगियों ने मिलकर 9 सीटें जीतीं जबकि विपक्ष को केवल 2 सीटों पर सफलता मिली. बिहार में आरजेडी और ओवैसी की पार्टी की साझेदारी भी काम नहीं आई और ओडिशा में कांग्रेस-बीजेडी की जोड़ी भी कोई खास असर नहीं दिखा सकी.

कुल 37 सीटों पर चुनाव

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए. इनमें से 26 सीटों पर पहले ही निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए थे. सोमवार को शेष 11 सीटों पर मतदान हुआ और नतीजे आए. फाइनल आंकड़े के अनुसार एनडीए को कुल 22 सीटें मिलीं, जबकि विपक्ष के खाते में 15 सीटें गईं.

एनडीए और विपक्ष का स्कोर

एनडीए की 22 सीटों में से बीजेपी ने 13 सीटें जीतीं और सहयोगी दलों को 9 सीटें मिलीं. जेडीयू को 2, शिंदे गुट शिवसेना को 1, अजित पवार की एनसीपी को 1, पीएमके को 1, एआईएडीएमके को 1, यूपीपीएल को 1, आरएलएसएम को 1 और एक सीट बीजेपी समर्थित निर्दलीय ने जीती.

विपक्ष की 15 सीटों में कांग्रेस को 6, टीएमसी को 4, डीएमके को 3, शरद पवार की एनसीपी को 1 और बीजेडी को 1 सीट मिली.

किसे फायदा, किसे नुकसान?

चुनाव से पहले एनडीए के पास 12 सीटें थीं जो अब बढ़कर 22 हो गईं. यानी एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ. विपक्ष के पास पहले 25 सीटें थीं, जो घटकर 15 रह गईं. यानी विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ.

बीजेपी की सीटें 9 से बढ़कर 13 हो गईं. जेडीयू ने अपनी दोनों सीटें बचा लीं. एआईएडीएमके, पीएमके और आरएलएसएम ने भी अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखीं.

विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बात करें तो कांग्रेस को 2 सीटों का फायदा हुआ और अब उसके पास 6 सीटें हैं. टीएमसी ने अपनी 4 सीटें बचा लीं. डीएमके की सीटें 4 से घटकर 3 रह गईं. आरजेडी की 2 सीटें पूरी तरह खत्म हो गईं. शिवसेना (यूबीटी) और सीपीआईएम भी अपनी सीटें गंवा बैठे. बीजेडी की सीटें 2 से घटकर 1 रह गईं और बीआरएस ने अपनी एकलौती सीट भी खो दी.

राज्यवार नतीजे

  • महाराष्ट्र: 7 सीटों में बीजेपी को 4, अजित पवार एनसीपी और शिंदे शिवसेना को 1-1 सीट, शरद पवार को विपक्ष से 1 सीट.
  • तमिलनाडु: 6 सीटों में डीएमके को 1 सीट का नुकसान, कांग्रेस को 1 सीट का फायदा. एआईएडीएमके और पीएमके ने अपनी सीटें बचाईं.
  • पश्चिम बंगाल: 5 सीटों में टीएमसी ने अपनी 4 सीटें बरकरार रखीं, बीजेपी को 1 सीट का फायदा, लेफ्ट को नुकसान.
  • बिहार: 5 सीटों में जेडीयू ने अपनी दोनों सीटें बचाईं, आरजेडी की 2 सीटें गईं. बीजेपी को 2 सीटों का फायदा और उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी सीट बचाई.
  • ओडिशा: 4 सीटों में बीजेपी ने अपनी दोनों सीटें बचाईं और एक निर्दलीय को समर्थन देकर जिताया. बीजेडी को 1 सीट का नुकसान.
  • असम: 3 सीटों में बीजेपी ने अपनी दोनों सीटें बचाईं, असम गढ़ परिषद की 1 सीट गई.
  • छत्तीसगढ़: बीजेपी को 1 सीट का फायदा, कांग्रेस को नुकसान.
  • तेलंगाना: कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं, उसे 1 सीट का लाभ, बीआरएस को नुकसान.
  • हरियाणा: 2 सीटों में बीजेपी और कांग्रेस को 1-1 सीट, लेकिन बीजेपी को नुकसान.
  • हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस को 1 सीट का फायदा, बीजेपी को नुकसान.

ये भी पढ़ें-‘लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम,’ बंगाल में चुनाव आयोग के तबादलों पर ममता बनर्जी का विरोध

राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को मजबूत किया है. बीजेपी और उसके सहयोगियों ने विपक्ष से 10 सीटें छीन लीं. कांग्रेस को कुछ फायदा जरूर हुआ लेकिन आरजेडी, बीआरएस और लेफ्ट जैसे दलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. कुल मिलाकर एनडीए ने राज्यसभा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago