देश

बिहार की पटकथा: राज्यसभा नामांकन के लिए पटना में अमित शाह

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज वह दिन आ गया है जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर आज विराम लगने की पूरी संभावना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे पटना पहुंच रहे हैं, जहाँ उनकी मौजूदगी में नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस बड़े घटनाक्रम ने राज्य में भारी सियासी हलचल पैदा कर दी है.

सीएम आवास पर हंगामा

जैसे ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और राज्य की राजनीति से विदा लेने की खबर पुख्ता हुई, जदयू कार्यकर्ताओं का सब्र टूट गया. सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता जमा हैं और ‘नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे’ के नारे लगा रहे हैं.

हंगामे को देखते हुए सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मौके पर मौजूद हैं और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. जदयू एमएलसी संजय सिंह ने साफ कहा कि बिहार को अभी नीतीश जी की जरूरत है.

बिहार की नई बिसात

गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा महज एक नामांकन कार्यक्रम तक सीमित नहीं है. इसे बिहार में भाजपा के ‘एकल राज’ की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है. अमित शाह की उपस्थिति यह दर्शाती है कि नीतीश कुमार का केंद्र की राजनीति में जाना भाजपा और जदयू के बीच एक उच्च-स्तरीय समझौते का हिस्सा है. नामांकन के बाद शाह भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इसमें नीतीश के बाद बिहार की कमान किसके हाथ में होगी और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का क्या रोडमैप होगा, इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है.

नितिन नवीन की ‘महावीर मंदिर’ में हाजिरी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन ने आज सुबह ही पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. वे अमित शाह के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन के दौरान एनडीए के सभी विधायकों को पटना तलब किया गया है ताकि गठबंधन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया जा सके.

ये भी पढ़ें: पुराने दिग्गज बनाम नई राजनीति: नेपाल में तीन-तरफा है महासंग्राम, कौन होगा किंग?

बिहार में ‘बड़ा बदलाव’ तय?

जदयू ने जहां अपने सोशल मीडिया पर सामाजिक समरसता की बात कर माहौल को शांत करने की कोशिश की है, वहीं कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह कहकर सस्पेंस बरकरार रखा है कि “अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को ही लेना है.” हालांकि, अमित शाह की पटना में लैंडिंग और नामांकन की तैयारियों ने यह लगभग साफ कर दिया है कि बिहार की कमान अब किसी नए चेहरे के हाथ में होगी और नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

35 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

42 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago