देश

कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठी चार्ज को लेकर भड़के राकेश टिकैत, बोले- दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फसलों की कीमत को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को धमकी भरी चेतावनी दी है. राकेश टिकैत ने अपने बयान में कहा है कि किसानों का एमएसपी की मांग करना गलत है क्या? आखिर क्यों किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा.

किसान पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे

किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में आज किसान पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे थे. जिसको लेकर कुरुक्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसमें पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया. जिसकी जानकारी मिलने पर राकेश टिकैत ने सरकार को टेतावनी दी है. किसानों ने सोनीपत के गन्नौर में भी गन्नौर शाहपुर रोड पर जाम लगा दिया, वहीं गोहाना में किसानों ने पानीपत रोहतक रोड को भेसवान गांव के पास जाम कर दिया. किसानों ने एमएसपी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके अलावा किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल जेल से रिहा करने की मांग उठाई. फिलहाल पुलिस किसानों को शांत कराने में जुटी हुई है, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसा : मुआवजे की लालच में शवों को लेकर जा रहे फर्जी लोग, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सैकड़ों किसान सूरजमुखी की फसल की एमएसपी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों ने इसके लिए सड़क को जाम कर दिया और वहीं बैठ गए. इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. किसानों को खदेड़ दिया दिया गया और इस दौरान जमकर लाठीचार्ज भी हुआ. वहीं कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया. किसानों का कहना है कि सुरजमुखी की फसल की एमएसपी 6 हजार 400 है, लेकिन किसान फसल को 4 हजार से लेकर 4500 में बेचने को मजबूर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago