बिहार सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी.
रामकृपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता जैसे जिम्मेदार पद पर हैं, लेकिन वे अपने पद की गरिमा को गंभीरता से नहीं लेते. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बेबुनियाद और भ्रामक बयान देकर संसद और देश की जनता को गुमराह करते हैं. जनता राहुल गांधी की बातों पर भरोसा नहीं करती और यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को जनता ने पसंद किया है और उनके नेतृत्व में सरकार जनता की सेवा कर रही है.
पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होता है. उन्होंने दावा किया कि हाल के समय में इस तरह की बड़ी आतंकी घटनाएं नहीं हुईं और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान ने विश्व कप में खेलने से इनकार किया था, लेकिन बाद में खेलने के लिए तैयार हो गया. यदि खेल हो रहा है, तो सद्भाव बना रहना चाहिए और इसका स्वागत किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘कुत्ता, बिस्किट और बागी..’, राहुल गांधी ने कुत्ते से खेलकर गंवाया पूरा नॉर्थ ईस्ट, कैसे बिखर गई कांग्रेस?- Explainer
बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने राबड़ी देवी द्वारा कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उठाए गए सवालों और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग को भी राजनीतिक बयानबाजी बताया. उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सरकार विकास और जनसेवा के एजेंडे पर काम कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…