देश

UPI 123पे और यूपीआई लाइट को लेकर RBI ने की बड़ी घोषणा, जानें क्या होगा बदलाव

देश में यूपीआई सर्विस को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यूपीआई 123पे और यूपीलाई लाइट को लेकर नई घोषणा की. आरबीआई ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपये कर दिया है. पहले यह लिमिट 2 हजार रुपये थी. प्रति लेनदेन की लिमिट को भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है.

RBI ने लिमिट बढ़ाई

रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई123पे के लिए प्रति लेनदेन की लिमिट को अब 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है. यूपीआई123पे को मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था. यह सुविधा अब 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इस सुविधा का इस्तेमाल अब एक बड़े यूजर ग्रुप के जरिए किया जा सकेगा.

भारत में वर्ल्डलाइन के मुख्य वितरण एवं परिचालन अधिकारी रामकृष्णन राममूर्ति का कहना है, “हर व्यक्ति तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लिए यूपीआई की क्षमता को बढ़ाना आवश्यक है. यूपीआई 123पे और यूपीआई लाइट की पहुंच बढ़ी है और इसे स्वीकार्यता भी मिल चुकी है. ऐसे में लेन-देन की लिमिट बढ़ाना एक सकारात्मक कदम है. इससे लेन-देन की वैल्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी.”

यह भी पढ़ें- प्रोटीन संरचना पर काम के लिए 3 वैज्ञानिकों को Chemistry में मिला नोबेल पुरस्कार

फेडरल बैंक के समूह अध्यक्ष और सीएफओ वेंकटरमन वेंकटेश्वरन ने कहा कि यूपीआई लाइट वॉलेट के लिए प्रति लेनदेन सीमा में वृद्धि एक स्वागत योग्य कदम है. इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के निर्णय का ऐलान किया गया. देश के केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी कि मौद्रिक नीति समिति के छह में से पांच सदस्य रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के पक्ष में थे. वेंकटेश्वरन ने आगे कहा, “आरबीआई ने रेपो दर को उसी स्तर पर बनाए रखा और रुख को बदलकर न्यूट्रल कर दिया, जो काफी हद तक आम सहमति के अनुरूप था. विकास और मुद्रास्फीति के बीच संतुलन अच्छी तरह से बना हुआ है और यह रुख बदलने का संकेत था.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

3 minutes ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

44 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

48 minutes ago