रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी
Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सोमवार को 46वें एजीएम की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समूह का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच जियो सिनेमा (Jio Cinema) अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच बन चुका है.
मुकेश अंबानी ने कंपनी के शेयरधारकों की एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट के दौरान जियो सिनेमा के मंच पर 45 करोड़ दर्शकों ने मुकाबले देखे. इसने आईपीएल के दौरान मंच पर मुफ्त में मैच देखने की पेशकश की थी. अंबानी ने कहा, ‘‘जियो सिनेमा अब हिट फिल्मों, ओटीटी-केंद्रित कार्यक्रमों, रियल्टी शो और एचबीओ एवं एनबीसीयू जैसे वैश्विक स्टूडियो से खास सामग्री की पेशकश करने वाला देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच बन चुका है.’’
उन्होंने कहा कि रिलायंस के मीडिया कारोबार नेटवर्क18 ने भी देश का शीर्ष समाचार नेटवर्क बनने की राह में बड़ी प्रगति की है. उन्होंने कहा, ‘‘यह स्थानीय स्तर पर गहरी पैठ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका दायरा बढ़ रहा है.’’
इस दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5G अक्टूबर के लास्ट में रोलआउट करने की शुरूआत की जाएगी और इसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में 85 फीसदी 5G सर्विस है, जो एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि जियो एयर फाइबर (Jio AirFibre) गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) को लॉन्च होगा. वहीं Reliance AGM 2023 को संबोधित करते हुए अंबानी ने बोर्ड में महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान भी किया.
ये भी पढ़ें: Reliance AGM 2023: रिलायंस बोर्ड से अलग होंगी नीता अंबानी, ईशा-आकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस मौके पर जियो कारोबार के प्रमुख आकाश अंबानी ने कहा कि जियो सिनेमा ने नई सुविधाओं के साथ लाइव प्रसारण वाले कार्यक्रमों को देखने का तरीका बदलकर रख दिया है.
इस एजीएम के दौरान मैनेजमेंट में बदलाव को लेकर भी जानकारी सामने आई. एक अपडेट के मुताबिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. यानी नई पीढ़ी अब बड़ी भूमिका में नजर आएगी. शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के साथ ही यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…