प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गणतंत्र दिवस पर हमेशा अपनी पगड़ी से खास पहचान बनाते हैं. 2015 में बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले गणतंत्र दिवस पर उन्होंने रंग-बिरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट की पगड़ी और काले रंग का सूट पहना था. इसके बाद हर साल उनकी पगड़ी का रंग और स्टाइल चर्चा में रहा.
2016 में पीएम मोदी (PM Modi) चमकदार पीली पगड़ी में दिखे, जिस पर लाल धारियां थीं. 2017 में उन्होंने गुलाबी साफा पहना, जिस पर सिल्वर रंग की क्रॉस लाइनें थीं. 2018 में उनकी पगड़ी मल्टीकलर थी, जबकि 2019 में उन्होंने पीले रंग का साफा चुना जिसमें लाल रंग की झलक भी थी.
2020 में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने केसरिया रंग का ‘बंधेज’ साफा बांधा. 2021 में वे लाल रंग की हलारी पगड़ी में नजर आए, जिस पर पीले रंग के डॉट्स बने थे. यह पगड़ी उन्हें जामनगर के शाही परिवार की ओर से भेंट की गई थी.
2022 में पीएम मोदी (PM Modi) ने पगड़ी की जगह उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी पहनी. ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है और इस टोपी ने सबका ध्यान खींचा. 2023 में वे फिर से बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी में दिखे. 2024 में उन्होंने बांधनी पगड़ी पहनी और 2025 में उनकी पगड़ी में केसरिया रंग की खास झलक देखने को मिली.
ये भी पढ़ें-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विवाद, जेडी वेंस और नवारो पर आरोप, ट्रंप का भी जिक्र
हर साल गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी (PM Modi) की पगड़ी उनके व्यक्तित्व और परंपरा का अनोखा मेल दिखाती है. यही वजह है कि उनकी पगड़ी का चुनाव हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…
Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…