देश

रीवा बस हादसे में तीन की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; 3 साल की बच्ची लापता

Rewa Bus Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. रीवा-सीधी हाईवे पर एक यात्री बस और बल्कर की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया.

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रीवा में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

पीछे से बल्कर टैंक ने बस को मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुढ़ इलाके में बड़वार स्टैंड के पास हुआ. रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस में करीब 40 यात्री सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बल्कर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बल्कर पलट गया, जबकि बस सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की. घायलों को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, आठ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

तीन साल की बच्ची की तलाश जारी

हादसे के बाद एक तीन वर्षीय बच्ची के लापता होने की जानकारी सामने आई है. रीवा के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि बच्ची की मां भी दुर्घटना में घायल हुई हैं और फिलहाल वह बच्ची के बारे में जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं. प्रशासन को आशंका है कि बच्ची बस के खाई में गिरने के दौरान कहीं नीचे चली गई होगी. इसी वजह से सड़क किनारे खाई और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: पंजाब SIR: वोटर लिस्ट से राघव चड्डा का नाम कटा, दर्ज है ‘Permanently Shifted’


मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

यह बस रीवा से अमिलिया के बीच रोजाना करीब 240 किलोमीटर का सफर करती थी और चूरहट, बाघोर, सीधी तथा पटपारा होते हुए चलती थी. हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

14 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

25 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

29 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago