Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब SIR: वोटर लिस्ट से राघव चड्डा का नाम कटा, दर्ज है ‘Permanently Shifted’

Punjab SIR: पंजाब में चल रहे SIR के तहत राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है. उन्हें ASDD सूची में ‘Permanently Shifted’ बताया गया है. जानें पूरा मामला.

Punjab SIR Raghav Chadha

राघव चड्डा का नाम वोटर लिस्ट से कटा

Raghav Chadha Name Removed From Voter List: पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर एक अहम मामला सामने आया है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का नाम चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है. उनका नाम उन मतदाताओं की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट’ यानी ASDD श्रेणी में रखा गया है.

चुनाव आयोग ने 13 अगस्त 2026 को पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी. इसमें राघव चड्ढा के नाम के सामने कारण के तौर पर ‘Permanently Shifted’ यानी ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ लिखा गया है. इसका मतलब है कि मौजूदा रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें संबंधित पते पर रहने वाला मतदाता नहीं माना गया है.

20.66 लाख नाम हटाए गए

पंजाब में SIR के तहत बड़े पैमाने पर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है. अब तक राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 20.66 लाख नाम हटाए जा चुके हैं. यह संख्या पुनरीक्षण से पहले राज्य में दर्ज कुल मतदाताओं की करीब 9.7 प्रतिशत है. राघव चड्ढा का नाम भी इसी सूची में शामिल है.

राघव चड्ढा 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे. हालांकि, अप्रैल 2026 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था. ऐसे में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम हटना राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है.

12 सितंबर तक सुधार का मौका

हालांकि ड्राफ्ट सूची से नाम हटने का मतलब यह नहीं है कि मतदाता हमेशा के लिए वोट देने के अधिकार से बाहर हो गया है. चुनाव आयोग ने दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है. जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं, वे 12 सितंबर 2026 तक फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद चुनाव आयोग दस्तावेजों और दावों की जांच के आधार पर अंतिम सूची तैयार करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital