देश

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders Women Safety: रेवाड़ी में महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है. असामाजिक तत्वों और मनचलों पर नकेल कसने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस ने पांच महिला ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष टीम को शहर में तैनात किया है. ये महिला पुलिसकर्मी स्कूटी के जरिए शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेंगी.

एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) दीपिका अग्रवाल ने पांच अत्याधुनिक ‘पिंक राइडर’ स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर शहर के निर्धारित गश्त मार्गों के लिए रवाना किया. इस मौके पर महिला थाना प्रभारी PSI सरिता, थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. पुलिस के मुताबिक, सभी पिंक राइडर्स को बॉडी कैमरा और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस किया गया है. इससे गश्त के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

बाजार, स्कूल-कॉलेज और स्टेशन पर रहेगी नजर

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पिंक राइडर्स का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ शहर में महिला पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना है. यह टीम प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखेगी. इन इलाकों में अक्सर बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं आती-जाती हैं. ऐसे में पुलिस की नियमित मौजूदगी से असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में मदद मिलेगी.

संकरी गलियों में भी आसानी से पहुंचेगी टीम

पिंक राइडर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्कूटी होने के कारण महिला पुलिसकर्मी शहर की संकरी गलियों और तंग रास्तों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगी. ऐसे स्थानों पर बड़े पुलिस वाहनों को पहुंचने में परेशानी होती है. इस वजह से किसी शिकायत या आपात स्थिति में पिंक राइडर्स अपेक्षाकृत तेजी से मौके पर पहुंच सकती हैं. रेवाड़ी पुलिस के अनुसार, फिलहाल पांच महिला राइडर्स को इस अभियान में शामिल किया गया है. आने वाले चरणों में इस बेड़े में और स्कूटी राइडर्स को जोड़ा जाएगा.

दुर्गा शक्ति टीम के साथ करेंगी काम

पिंक राइडर्स को स्थानीय पुलिस और ‘दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स’ के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए तैनात किया गया है. किसी महिला या छात्रा की शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं या छात्राओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी या हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का उद्देश्य केवल शिकायत के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखना भी है.

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

महिलाओं से बिना डर शिकायत करने की अपील

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने जिले की महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर या संकोच के अपने दैनिक काम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जाएं. यदि किसी स्थान पर उन्हें असुरक्षित महसूस हो या किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस ने महिलाओं से आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है. रेवाड़ी पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और शिकायत मिलने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार सक्रिय रहेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

3 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

22 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

34 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

1 hour ago