देश

Richa Chadha: गलवान पर ऋचा चड्ढा के ट्वीट के बाद बवाल, मांगनी पड़ी माफी, Tweets पर पहले भी घिर चुकी है यह एक्ट्रेस

Richa chadha Tweet on Galwan: भारतीय सेना को लेकर एक्ट्रेस ऋचाचड्ढा ने एक ट्वीट किया जिसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बीजेपी नेताओं के निशाने पर भी आ गई हैं. ऋचा चड्ढा के ट्वीट को लोगों ने भारतीय सेना का अपमान बताया है. वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनसे अपना ट्वीट तुरंत हटाने की मांग की है. दरअसल, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक बयान में कहा था कि अगर सरकार आदेश दे तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने को तैयार हैं. इसी ट्वीट पर ऋचा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘गलवान Hi बोल रहा है.’

एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऋचा के इस ट्वीट की जमकर आलोचना की और उनसे माफी मांगने की मांग करने लगे. कई यूजर्स ने उन्हें इसे गलवान घाटी में झड़प के दौरान शहीद हुए सैनिकों का अपमान बताया और एक्ट्रेस से अपना ट्वीट हटाने को कहा. वहीं, इस पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा भी भड़क गए.

विवाद बढ़ने पर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी

उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, “ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं. ऋचा चड्ढा कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं, इसलिए उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है. मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं.” हालांकि, अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिरने के बाद ऋचा चड्ढा ने माफी मांग ली है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ऋचा चड्ढा अपने ट्वीट्स के कारण विवादों में रही हैं. अक्सर वह सरकार की नीतियों की आलोचना करती रही हैं और उसके बहाने वह सरकार पर निशाना साधती रही हैं. हालांकि, इस दौरान वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Richa Chadha: पहले किया सेना का अपमान फिर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, बीजेपी ने बताया ‘थर्ड क्लास की एक्टर’

यूएई के फैसले को पैगंबर विवाद से जोड़ने पर हुई थीं ट्रोल

यूएई ने भारत से आयात किए गए गेहूं और आटे को देश से बाहर बेचने पर चार महने की रोक लगाने का ऐलान किया था. कई लोग इस खबर को गलत समझ गए और यूएई पर निशाना साधने लगे. वहीं, ऋचा चड्ढा ने इसे पैगंबर पर बीजेपी नेताओं की टिप्पणी से जोड़ते हुए कहा, “नफरत फैलाने के वैश्विक आर्थिक दुष्परिणाम.” इस ट्वीट के बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर माफी मांग ली थी.

किसान आंदोलन के दौरान रिहाना का समर्थन करने पर घिरी थीं

किसान आंदोलन के दौरान भी ऋचा सरकार पर हमलावर रही थीं. इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पॉप स्टार रिहाना और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग का आभार जताया था, जिसके बाद वह एक बार फिर विवादों में घिर गई थीं.

 

इसी तरह, ऋचा चड्ढा यूएस डॉलर के मुकाबले गिरते रूपए को लेकर आए दिन ट्वीट करती हैं और सरकार पर तंज करती रहती हैं. इसी तरह उन्होंने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने रूपए के कमजोर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अभी तो हमें और जलील होना है…सेंचुरी मारो… शाबाश.”

कमल तिवारी

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

16 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

52 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago