देश

हार के बाद TMC नेता के बयान से सियासी भूचाल: रिजू दत्‍ता बोले- I-PAC से नुकसान हुआ, जनता ने पार्टी को खारिज किया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हड़कंप मचा हुआ है. सस्पेंड TMC नेता रिजू दत्‍ता ने पार्टी की हार के कारण बताए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने साफ तौर पर TMC के खिलाफ वोट दिया. इसमें कोई शक नहीं है.

आई-पैक और अंदरूनी गड़बड़ियां

रिजू दत्‍ता ने आरोप लगाया कि TMC की हार के तीन बड़े कारण हैं. पहला कारण आई-पैक (I-PAC) है, जो पिछले छह महीनों से पार्टी चला रही थी. उन्होंने दावा किया कि आई-पैक वाले सुवेंदु अधिकारी और उनके पिता को गाली देने के मैसेज भेजते थे. एक बैठक में उन्होंने 50 लाख रुपये मांगे, जिसके बाद डर के मारे उन्होंने किसी को नहीं बताया.

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि TMC को 41 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन भाजपा से सिर्फ 32 लाख वोटों का अंतर रहा. कई इलाकों में TMC पूरी तरह हार गई.

वीडियो के लिए बिना शर्त माफी

दूसरी ओर, रिजू दत्‍ता ने चुनाव पर्यवेक्षक आईपीएस अजय पाल शर्मा को दी गई धमकी वाली वीडियो के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि वह पार्टी प्रवक्ता के रूप में TMC मुख्यालय से यह वीडियो बनाकर जारी किया था. अब वे एक आम नागरिक हैं और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं. TMC ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.

ऐसा रहा बंगाल में चुनाव परिणाम

इस चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतीं, जबकि TMC को सिर्फ 80 सीटें मिलीं. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी से हार गईं. कई मंत्री और बड़े नेता चुनाव हार गए. यह 2011 के बाद TMC की पहली बड़ी हार है. भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है.

TMC में बेचैनी

रिजू दत्‍ता के बयान से TMC में और तनाव बढ़ गया है. कई नेता अब हार के बाद पार्टी की गलतियों पर सवाल उठा रहे हैं. जनता ने भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार और घमंड को नकार दिया. इस घटना से साफ है कि बंगाल में राजनीति का नया दौर शुरू हो चुका है. आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नई सरकार अच्छे काम करेगी और पुरानी समस्याओं को दूर करेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago