Ritu Jaiswal
Bihar News: बिहार की सियासत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है. राजद की तेज-तर्रार और बेहद मुखर नेता मानी जाने वाली रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली हैं. इसकी उन्होंने औपचारिक घोषणा भी कर दी है. जिसके मुताबिक वो कल 26 मई को पटना के प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होंगी. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर दीं. रितु जायसवाल का भाजपा में जाना सीमांचल और तिरहुत संभाग में राजद के लिए बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है.
रितु जायसवाल की एक्स पोस्ट के मुताबिक दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे के बीच भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जहां उन्हें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उन्हें सदस्यता दिलाएंगे.
अपनी एक्स पोस्ट में रितु जायसवाल ने पीएम मोदी की नीतियों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस समय देश अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है. परिस्थितियां बेहद संवेदनशील हैं. ऐसे समय में वो नहीं चाहती कि सदस्यता ग्रहण करते समय अनावश्यक भीड़ और बड़े काफिले हों या किसी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन किया जाए. उन्होंने इस कार्यक्रम को बेहद सादगी से आयोजित करने की बात कही.
इस दौरान रितु जायसवाल ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से पीएम मोदी की नीतियों पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश में ऊर्जा और ईंधन बचाने पर बल दे रह हैं. ऐसे में सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी लोग अपने स्थान से ही उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दें. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई समर्थक पटना आना चाह रहा है तो वो निजी गाड़ियों की जगह सार्वजनिक गाड़ियों का इस्तेमाल करे. ताकि ईंधन की बर्बादी को रोका जा सके.
मुखिया दीदी के नाम से मशहूर रितु जायसवाल राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष थीं. वो सीतामढ़ी के परिहार विधानसभा सीट से साल 2020 में राजद के टिकट पर उतरीं, लेकिन उन्हें बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. साल 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उम्मीद थी कि राजद उन्हें एक बार फिर परिहार सीट से मौका देगी, लेकिन उनका टिकट काटकर रामचंद्र पूर्वे की बहू को टिकट दे दिया गया. जिससे नाराज होकर रितु जायसवाल ने बगावत कर दिया और निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गईं.
ये भी पढ़ें- सुई की तरह चुभा ‘हरा गमछा’! CM सम्राट चौधरी के बयान से लगी सियासी आग, RJD ने याद दिलाए पुराने दिन
निर्दलीय लड़ने के बावजूद रितु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 60 हजार से अधिक वोट हासिल किये. जिसका खामियाजा राजद के उम्मीदवार को उठाना पड़ा. रामचंद्र पूर्वे की बहू तीसरे स्थान पर पहुंच गई. जिससे खफा होकर राजद ने उन्हें 6 सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया. अब रितु जायसवाल राजद का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…