देश

बिहार में बुझी केरल में जली लालटेन! RJD के टिकट से जीते PK, कौन है दक्षिण में तेजस्वी का सारथी?

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद अब पूरे राज्य में मतगणना का दौर जारी है. सभी 140 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) बढ़त बनाते हुए नजर आ रहा है. हर राउंड के साथ तस्वीर और साफ होती जा रही है, और राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.

इस बीच, चुनावी नतीजों में केरल की कूत्तुपरम्बा विधानसभा सीट खास चर्चा में आ गई है. यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. यह पहली बार है जब केरल में राजद का कोई उम्मीदवार विधानसभा पहुंचा है. पीके प्रवीण की यह जीत ना सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि गठबंधन राजनीति के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि केरल में राजद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का हिस्सा है.

कड़े मुकाबले में मिली जीत

कूत्तुपरम्बा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है. पीके प्रवीण को कुल 70,448 वोट मिले, जबकि उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की उम्मीदवार जयंती राजन को 1,286 वोटों के अंतर से हराया है. जयंती राजन को 69,162 वोट हासिल हुए है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिजीलाल तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 22,195 वोट मिले है.

राज्यभर में पार्टियों का प्रदर्शन

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने अब तक 42 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 21 सीटों पर आगे चल रही है. वामपंथी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

आईयूएमएल ने 9 सीटें अपने नाम कर ली हैं और 13 सीटों पर आगे है. वहीं, सीपीआई ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है और 3 पर बढ़त बनाए हुए है. केरल कांग्रेस को 6 सीटें मिल चुकी हैं और एक सीट पर वह आगे है. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए नतीजे मिश्रित रहे हैं. पार्टी ने अब तक 1 सीट पर जीत दर्ज की है और 2 सीटों पर आगे चल रही है.

कौन हैं पीके प्रवीण?

जानकारी के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं. उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और एम.फिल की पढ़ाई की है. संपत्ति के मामले में वे काफी मजबूत स्थिति में हैं. उनके पास करीब 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 2.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसके अलावा उन पर लगभग 15 लाख रुपये की देनदारी भी दर्ज है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की भविष्यवाणी हुई हकीकत… बिहार ने कैसे खोला बंगाल में बीजेपी के लिए विजय का दरवाजा, छह मुद्दे बने निर्णायक मोड़

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago