आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर.
बिल्डर से रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) ने दानापुर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. उनके सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव और अन्य ने भी सरेंडर किया है.
रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) और उनके सहयोगियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने 11 अप्रैल को उनसे जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी की और करीब 10.5 लाख रुपये, जमीन हड़पने के 14 दस्तावेज और एग्रीमेंट, 17 चेकबुक और पांच स्टांप, छह पेन ड्राइव और वॉकी-टॉकी बरामद किए.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा एक्शन, कौशांबी में वक्फ बोर्ड के कब्जे से प्रशासन ने मुक्त कराई ग्राम समाज की 93 बीघा जमीन
विधायक रीतलाल यादव के वकील सफ़दर हयात ने बताया, “बताया जाचा है कि किसी बिल्डर ने उन पर जबरन वसूली का झूठा आरोप लगाया था. पुलिस को उसी मामले में उनकी तलाश थी. जैसे ही उन्हें पता चला कि पुलिस को उनकी तलाश है, उन्होंने स्वेच्छा से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. जमानत याचिका दायर नहीं की गई है. हम एक-दो दिन में इसे दायर करेंगे. मुकदमा बिल्कुल झूठा है. विधायक रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) ने पिंकू यादव, चिक्कू और श्रवण के साथ आज आत्मसमर्पण किया है.”
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…