उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, कौशांबी में वक्फ बोर्ड के कब्जे से प्रशासन ने मुक्त कराई ग्राम समाज की 93 बीघा जमीन

वक्फ कानून में संशोधन होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है, वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की ओर से गैर कानूनी तरीके से कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराने में सरकार जुटी हुई है. इसी कड़ी में कौशांबी जिले के सिराथू तहसील इलाके में 93 बीघा जमीन वक्फ के कब्जे से मुक्त कराकर सरकारी खाते में उसे जोड़ा गया है.

Waqf Board के कब्जे से जमीन मुक्त

मिली जानकारी के अनुसार, सिराथू तहसील के कड़ा धाम में 93 बीघा जमीन पर वक्फ बोर्ड (Waqf Board) का कब्जा था, जिसे प्रशासन ने मुक्त कराकर सरकारी खाते में दर्ज कराया है. जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जिले में कुल 98.95 हेक्टेयर भूमि वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का कब्जा होने से पहले ये जमीन ग्राम समाज के नाम पर थी.

डीएम ने गठित की जांच टीमें

डीएम मधूसूदन ने आगे बताया कि जिले की तीनों तहसीलों में अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराने के लिए जांच टीमों का गठन किया गया है, इसके अलावा खतौनी की भी जांच की जा रही है. वक्फ बोर्ड की ज्यादातर संपत्तियों पर क्रब्रिस्तान और मदरसे बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Waqf Act Amendments पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा जवाब; 17 अप्रैल को फिर होगी सुनवाई

मेरठ में भी हलचल तेज

वहीं, दूसरी तरफ वक्फ बिल में संशोधन के बाद मेरठ में भी वक्फ से जुड़ी प्रॉपर्टियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रुहेल आलम ने बताया कि अब के रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में सुन्नी वक्फ बोर्ड (Waqf Board) के पास 2661 और शिया वक्फ बोर्ड के पास 81 संपत्तियां हैं. उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की जांच की जा रही है, अगर कोई भी जमीन सरकारी होती है, तो उसे नियमानुसार कब्जा मुक्त कराकर सरकारी खाते में जोड़ा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago