आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विधायक बेटे तेज प्रताप यादव आज सोमवार को अनुष्का यादव के घर पहुंचे. जहां वो करीब 6-7 घंटे रहे. घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने इसे पारिवारिक रिश्ता बताया.
उन्होंने कहा,
“यहां से मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए हम आए हैं यहां. इसमें कोई रोक थोड़े ही आने जाने पर. सबसे मिलते-जुलते रहते हैं. पारिवारिक रिलेशन है तो हम आए हैं यहां पर.”
गर्लफ्रैंड के साथ फोटो और वीडियो सामने आने के बाद हुए विवाद को लेकर लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को घर और पार्टी से निकाल दिया. जिसके काफी दिनों के बाद रविवार को तेजप्रताप यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अनुष्का से प्यार किया है. इसके बाद अगले दिन सोमवार को तेज प्रताप यादव अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने भी पहुंच गए. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि वो तस्वीरें उन्होंने ही पोस्ट की थी.
मीडिया के द्वारा चुनाव लड़ने को लेकर किए गए एक सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो चुनाव भी लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जनता के दिल से निकाल नहीं सकता. मैं लोगों के लिए काम करना चाहता हूं. तेज प्रताप यादव ने इस दौरान अपने विरोधियों पर निशाना साधना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि दुश्मन घर के अंदर है या बाहर. दुश्मन हर जगह है.
ये भी पढ़ें- ‘भाजपा झुग्गियां नहीं तोड़ती, घर बनाती है’, अनिल विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना
दरअसल 24 मई को तेज प्रताप ने अचानक फेसबुक पर अनुष्का नाम की लड़की के साथ अपनी 12 साल पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर दीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने रिश्ते का खुलासा भी किया, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया. शुरुआत में तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन बाद में उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने ही तस्वीरें शेयर की थीं. इसके बाद मामला और गहरा गया. इस बीच, अनुष्का के भाई आकाश यादव ने भी सामने आकर कहा कि वो अपनी बहन के फैसले का पूरी तरह समर्थन करेंगे. लेकिन जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, लालू परिवार पर कई तरह के आरोप लगने लगे.
तेज प्रताप के भतीजे नागेंद्र ने तो मामले में और सनसनीखेज मोड़ लाते हुए ‘हनीट्रैप’ और ‘तंत्र-मंत्र’ जैसे आरोप भी लगा दिए. नागेंद्र के बयान ने विवाद को और गरमा दिया और परिवार की आंतरिक कलह को सबके सामने ला दिया. मामला बढ़ता देख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्हें परिवार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया.
– भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…