देश

लालू के पोते के बर्थडे से पहले RJD में बगावत? सम्राट चौधरी के संपर्क में विधायक!

MLA Faisal Rahman: बिहार में कहा जाता है कि अगर आप किसी के न्योते पर चले गए तो समझिये कि आपके लिए उस व्यक्ति के दिल में खास जगह है. अगर नहीं गए तो बात संबंधों पर आ जाती है. इसलिए कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो न्योते पर मुंह दिखाकर आ जाना भी मायने रखता है. यहीं सीन अब लालू प्रसाद यादव के पोते के बर्थडे में दिख सकता है.

आज लालू प्रसाद यादव के पोते का गाजियाबाद में बर्थडे मनाया जा रहा है, लेकिन इस जन्मदिन की पार्टी से पहले बिहार की सियासत में एक नया भूचाल आने वाला है. दावा किया जा रहा है कि राजद के कुछ विधायकों का विकेट गिरने वाला है. राजद के कई विधायक सम्राट चौधरी के घर के चक्कर लगा रहे हैं.

इनमें से एक नाम पूर्वी चंपारण के ठाका से राजद विधायक फैसल रहमान का भी है. फैसल रहमान कुछ दिनों पहले ही सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. तस्वीरें वायरल होते ही बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया था. अब जानकारी सामने आ रही है कि फैसल रहमान अपने सुप्रीमो के पोते के पहले जन्मदिन पर गाजियाबाद जाने से इनकार कर दिये हैं.

पहले भी राजद का निमंत्रण ठुकरा चुके हैं फैसल

यह पहली बार नहीं है कि इस राजद विधायक ने लालू का निमंत्रण ठुकराया हो. इससे पहले वो राज्यसभा के वोटिंग में भी वोट डालने नहीं पहुंचे थे. तब उन्होंने कहा था कि उनकी मां की तबीयत खराब होने की वजह से वो वोट डालने नहीं पहुंचे थे.

सूत्रों के मुताबिक वो गाजियाबाद इसलिए नहीं जा रहे हैं क्योंकि बकरीद पर उन्हें जमात के साथ रहना है. फैसल रहमान तो सिर्फ एक नाम है. बताया जा रहा है कि ऐसे कई नामी चेहरे हैं जो लालू यादव की इस पार्टी से दूरी बना लिये हैं.

फैसल रहमान बनेंगे रितु जायसवाल?

अब सवाल ये उठता है कि क्या रितु जायसवाल की तरह ढाका के विधायक फैसल रहमान भी पाला बदलने वाले हैं. इसका जवाब इतना भी आसान नहीं है. उनके इस फैसले के लिए हमें चुनावी पन्ने पलटने होंगे. 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ढाका से काफी मामूली वोटों के अंतर से बीजेपी के पवन जायसवाल को हराया था. अगर वो बीजेपी में जाते हैं तो फिर गेंद पवन जायसवाल के हाथों में आ जाएगी.

ये भी पढ़ें- जंग के मैदान से आई राहत की खबर: अमेरिका-ईरान के बीच ‘महा-डील’, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

अपने इलाके के दिग्गज माने जाने वाले पवन जायसवाल सिर्फ एक इशारे पर खेल बदल सकते हैं. लिहाजा ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि फैसल रहमान अभी राजद छोड़कर नहीं जाएंगे. खैर जो भी हो बिहार की राजनीति ऐसी ही है. जब आप समझते हैं कि आपने बिहार को समझ लिया है. बिहार आपको चौंका देता है. आने वाले समय में बिहार की राजनीति में ऐसा ही कुछ होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago